फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: BJP promises on Ram mandir issue in its Manifesto

भाजपा के संकल्प पत्र में राम मंदिर निर्माण पर वादा, पेज 43 पर जिक्र

Mon, 08 Apr 2019 09:24 PM IST
अमित मंडल डिजिटल ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 08 Apr 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: BJP promises on Ram mandir issue in its Manifesto
भाजपा के संकल्प पत्र में राममंदिर - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव 2019 में देश की जनता किन मुद्दों पर मतदान करेगी, इसके लिए अलग-अलग एजेंसियां अपना सर्वे पेश कर रही हैं। अब तक के सर्वे में बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई और देश की सुरक्षा जैसे मुद्दों को महत्त्व मिलता दिख रहा है। वक्त की नज़ाकत को भांपते हुए भाजपा ने भी इन्हीं मुद्दों पर फोकस किया है।

विज्ञापन


'अयोध्या में राममंदिर निर्माण' मुद्दे को पार्टी ने छोड़ा नहीं है, लेकिन इसका जिक्र सिर्फ एक बार किया है। संकल्प पत्र में राम का उल्लेख भी किसान, युवा, शिक्षा और गरीबों के कल्याण के बाद सांस्कृतिक विरासत के बीच पेज 43 पर हुआ है। पार्टी ने वादा किया है कि वह अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के लिए सभी संवैधानिक तरीकों से हल निकालने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन


संकल्प पत्र जारी करते हुए पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जनता को संबोधित किया। सबसे अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। लेकिन गृहमंत्री राजनाथ सिंह को छोड़कर किसी भी नेता ने भगवान राम या अयोध्या का जिक्र नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

संकल्प पत्र समिति का अध्यक्ष होने के नाते प्रमुख बिंदुओं का जिक्र करते हुए केवल राजनाथ सिंह ने एक बार राम का जिक्र किया और कहा कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए उनकी पार्टी सभी संवैधानिक रास्तों को तलाशने का काम करेगी।    


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी देवालय से पहले शौचालय की बात करते रहे हैं। इसे उनकी समाज के सबसे निम्न श्रेणी में रह रहे लोगों के जीवन स्तर को उच्च बनाने की कोशिश के रूप में देखा जाता है। संभवतः इसीलिए पार्टी का संकल्प पत्र पेश करते हुए पूरा ध्यान किसानों, गरीबों, भारत की पूरी दुनिया में बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनाने पर बना रहा। उन्होंने राम मंदिर का जिक्र नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed