फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: BJP prez Amit Shah answers Congress questions on Pulwama

पुलवामा पर कांग्रेस के 5 सवालों पर बोले अमित शाह, हमें देशभक्ति मत सिखाओ कांग्रेसियों

Thu, 21 Feb 2019 02:02 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Thu, 21 Feb 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: BJP prez Amit Shah answers Congress questions on Pulwama
आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में अमित शाह - फोटो : Amar Ujala
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में जनसभा को संबोधित करते हुए पुलवामा पर कांग्रेस के हमले का जवाब दिया। अमित शाह शक्ति केंद्र प्रमुखों के सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा, 

कांग्रेस ने पुलवामा की दुखद घटना का राजनीतिकरण किया है। पीएम मोदी किसी कार्यक्रम में थे, उसे मुद्दा बनाया। मैं कहना चाहता हूं कि पीएम मोदी 24 में से 18 घंटे देश के लिए काम करने वाले व्यक्ति हैं, आपके आरोपों का असर नहीं होगा। कांग्रेस किस मुंह से सवाल उठा रही है। यही कांग्रेस पार्टी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करती है। कांग्रेस के सिद्धू, पाकिस्तान जाकर सेनाध्यक्ष को गले लगाने का काम करते हैं। भारत के सेना प्रमुख को गली का गुंडा कहते हैं। सोनिया आतंकी की मौत पर आंसू बहाती हैं।"

विज्ञापन

अमित शाह ने कहा कि हमें देशभक्ति मत सिखाओ कांग्रेसियों, हमारी रग-रग में देशभक्ति है। शाह ने पुलवामा के बहाने कश्मीर समस्या का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि  कश्मीर समस्या, पंडित जवाहरलाल नेहरू की वजह से है। अगर सरदार पटेल, देश के प्रधानमंत्री होते तो ये समस्या खड़ी नहीं होती। देश की सेना और जनता आतंकियों को सबक सिखाने के लिए साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "चंद्रबाबू नायडू पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का पक्ष ले रहे हैं। क्या आपको अपने पीएम की बात पर भरोसा नहीं है। इतनी निचले स्तर की राजनीति मत करिए।"

शाह आज कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के चुनावी दौरे पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed