फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha elections 2019 : BJP meeting and candidate list for upcoming election

अमित शाह-पीएम मोदी की मौजूदगी में देर रात उम्मीदवारों पर मंथन खत्म, आज हो सकता है एलान

Sun, 17 Mar 2019 02:47 AM IST
अमर शर्मा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 17 Mar 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections 2019 : BJP meeting and candidate list for upcoming election
भाजपा बैठक, दिल्ली
दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है। इसमें कई राज्यों के लिए लोकसभा उम्मीदवारों के नामों विचार किया गया। जिसका एलान रविवार को हो सकता है। बैठक में शामिल होने के लिए वरिष्ठ मंत्री अरुण जेटली, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज सहित कई नेता भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। इनके अलावा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, भाजपा नेता नित्यानंद राय समेत कई नेता बैठक में शामिल हुए। 
विज्ञापन

 


संभवत: इस बैठक में 11 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान वाली सीटों के उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला लिया गया है। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण में 20 राज्यों की 90 सीटों पर मतदान होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक समिति की बैठक में सबसे पहले पश्चिमी उत्तरप्रदेश की सीटों पर फैसला लिया जा सकता है। इनमें नोएडा, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, बिजनौर, कैराना, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ शामिल हैं। 


इस समय नोएडा का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा और गाजियाबाद का प्रतिनिधित्व पूर्व जनरल वीके सिंह कर रहे हैं। भाजपा इन सीटों पर कुछ उम्मीदवारों का टिकट काट सकती है और नए चेहरों को मौका दे सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed