फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha elections 2019: BJP may fight on three and Akali Dal on 10 seats in punjab

पंजाब: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा-अकाली दल में सीटों पर समझौता, जानिए किसको क्या मिला

Fri, 15 Feb 2019 07:05 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Fri, 15 Feb 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019: BJP may fight on three and Akali Dal on 10 seats in punjab
पंजाब में सीटों पर बातचीत - फोटो : Amar Ujala

भाजपा के पंजाब अध्यक्ष श्वेत मलिक ने कहा है कि पार्टी राज्य में तीन सीटों पर जबकि शिरोमणि अकाली दल बाकी की दस सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीटें हैं। मीटिंग में भाजपा के पंजाब प्रभारी प्रभात झा, केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, जिला अध्यक्ष जितेंद्र मित्तल भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


सीटों की अदला-बदली के सवाल पर मलिक ने कहा कि यह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, इसका निर्णय पार्टी अध्यक्ष अमित शाह लेंगे। राज्यसभा सांसद मलिक ने कहा, शाह 24 फरवरी को अमृतसर में पार्टी के नेताओं से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि अमित शाह शक्ति केन्द्रों के प्रमुखों को लोकसभा चुनावों के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। हरेक शक्ति केंद्र प्रमुख को पांच मतदान केंद्रों की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक अमृतसर सीट से भाजपा चुनाव लड़ेगी। शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) और आम आदमी पार्टी ने भी अमृतसर से उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है, जिससे एसएडी (बादल) के वोट शेयर पर सेंध लग सकती है, जिससे कांग्रेस को फायदा होगा। इस स्थिति में भाजपा का अमृतसर से चुनाव लड़ना सही कदम नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed