{"_id":"5c88c143bdec22144002d7f7","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-delegation-to-election-commission-complained-against-rahul-and-mamata","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने चुनाव आयोग से की राहुल की शिकायत, पश्चिम बंगाल को संवेदनशील राज्य घोषित करने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा ने चुनाव आयोग से की राहुल की शिकायत, पश्चिम बंगाल को संवेदनशील राज्य घोषित करने की मांग
Wed, 13 Mar 2019 02:07 PM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 13 Mar 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
Ravishankar Prasad
- फोटो : ANI
भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की। भाजपा ने चुनाव आयोग से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शिकायत की है। मंगलवार को गुजरात दौरे पर गए राहुल गांधी ने रैली के दौरान राफेल विमान सौदे की जांच को लेकर सवाल उठाए थे। भाजपा का आरोप है कि रैली के दौरान प्रधानमंत्री पर झूठे आरोप लगा कर राहुल गांधी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने पश्चिम बंगाल को संवेदनशील राज्य घोषित करते हुए चुनाव कराए जाने की अपील की है। भाजपा का कहना है कि निष्पक्ष चुनाव के लिए यह जरुरी है। भाजपा ने चुनाव आयोग को कुछ अधिकारियों की सूची भी दी और कहा कि ये अधिकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए काम करते हैं। इसके अलावा भाजपा की मांग है कि कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को चुनावी ड्यूटी से हटा दिया जाए।
विज्ञापन
इस प्रतिनिधिमंडल में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, रविशंकर प्रसाद, कैलाश विजयवर्गीय समेत कई नेता शामिल थे। मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच सीधी भिड़ंत है। भाजपा यहां की 42 में से कम से कम 20 सीटें जीतना चाहती है।
विज्ञापन