{"_id":"5c960e32bdec22140127795f","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjd-mp-from-kandhamal-pratyusha-rajeswari-singh-joins-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: बीजद नेताओं का पालाबदल जारी, सांसद प्रत्यूषा सिंह भाजपा में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: बीजद नेताओं का पालाबदल जारी, सांसद प्रत्यूषा सिंह भाजपा में शामिल
Sat, 23 Mar 2019 04:48 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 23 Mar 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
प्रत्यूषा राजेश्वरी सिंह
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा में बीजू जनता दल से नेताओं के जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। आज कंधमाल से सांसद प्रत्यूषा राजेश्वरी सिंह भी भाजपा में शामिल हो गईं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत पार्टी के अन्य नेताओं की उपस्थिति में वह भाजपा में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
Bhubaneswar: Pratyusha Rajeswari Singh, BJD MP from Kandhamal, joins BJP in presence of Union Minister Dharmendra Pradhan. #Odisha pic.twitter.com/nmlegJ6U8k
— ANI (@ANI) March 23, 2019विज्ञापन
दरअसल प्रत्यूषा कंधमाल से टिकट नहीं मिलने के कारण पार्टी से नाराज चल रही थीं। उन्होंने 20 मार्च को अपना इस्तीफा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को सौंप दीया था। इसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जानें लगी थीं।
विज्ञापन
हाल के दिनों में कई नेताओं ने बीजद का साथ छोड़ दिया है जिसमें पूर्व सांसद जय पांडा भी शामिल हैं। पांडा को बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके अलावा कुछ और बड़े नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा है।
गौरतलब है कि ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों पर चार चरणों में 11, 18, 23, 29 अप्रैल को मतदान होना है।