किसानों को 6000 रुपये सालाना और छोटे दुकानदारों को पेंशन समेत भाजपा के 'संकल्प पत्र' की बड़ी बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर पहले चरण के मतदान से तीन दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में देश के हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। पार्टी ने इसे 'संकल्प पत्र' नाम दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा, किसान कल्याण, युवा और महिला सशक्तीकरण पर खास जोर दिया गया है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में भाजपा ने घोषणापत्र समिति(मेनिफेस्टो कमेटी) बनाई थी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अनुसार, इसके तहत देशभर में करीब 7500 सुझाव पेटियों, 300 रथों और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से जनता के सुझाव लिए गए थे। छह करोड़ लोगों की भागीदारी से पार्टी ने यह संकल्प पत्र तैयार किया है।
जानें, इस संकल्प पत्र की बड़ी बातें
किसान- देश के सभी किसानों को 6,000 रुपये सालाना देंगे
- 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करेंगे
- 5 साल तक शून्य ब्याज पर एक लाख का कृषि ऋण
- 60 साल की आयु के बाद किसानों को पेंशन सुविधा
- 2022 तक सारी कृषि सिंचाई परियोजनाएं पूरी करेंगे
- जम्मू कश्मीर से 370 और 35(ए) हटाया जाएगा
- सौहार्दपूर्ण वातावरण में राम मंदिर निर्माण का प्रयास
- आतंकवाद और उग्रवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति
- एक देश-एक चुनाव पर आम राय बनाएंगे
- नागरिकता विधेयक(सिटिजनशिप बिल) लागू करेंगे
- तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाएंगे
- छोटे दुकानदारों को भी 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन
- व्यापारियों के लिए राष्ट्रीय व्यापार आयोग का गठन करेंगे
- लघु, सूक्ष्म उद्योगों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाएंगे
- 75 मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय खोले जाएंगे
- इंजीनियरिंग और लॉ कॉलेज समेत सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में सीटें बढ़ाएंगे
- 2022 तक सभी रेल ट्रैक का विद्युतीकरण(इलेक्ट्रिफिकेशन)
- सारी छोटी रेल लाइन को बड़ी लाइन(ब्रॉड गेज) में बदलेंगे
- नेशनल हाइवे को दुगुना करेंगे
- 1400 लोगों पर एक डॉक्टर का अनुपात सुनिश्चित करेंगे
- हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों पर टेली-मेडिसिन सुविधा मुहैया कराएंगे
- आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए संग्रहालय बनाएंगे
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.