{"_id":"5c88fce8bdec22493442d8e0","slug":"lok-sabha-elections-2019-bhim-army-chief-chandrashekhar-says-will-contest-from-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर का एलान, मैं तानाशाह को हराने बनारस जा रहा हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर का एलान, मैं तानाशाह को हराने बनारस जा रहा हूं
Wed, 13 Mar 2019 06:21 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: अमित मंडल
Updated Wed, 13 Mar 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से प्रियंका की मुलाकात
- फोटो : ANI
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मुलाकात के बाद सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। चंद्रशेखर ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं मोदी को आसानी से जीतने नहीं दूंगा।
मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती चंद्रशेखर ने न्यूज चैनलों से बातचीत में कहा, मैं तानाशाह को हराने बनारस जा रहा हूं, मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ूंगा, उन्हें आसानी से जीतने नहीं दूंगा। कोई मुझे समर्थन देगा या नहीं, इसकी मुझे परवाह नहीं है।
चंद्रशेखर ने कहा कि इनकी (भाजपा) सरकार में हमारे लोगों ने जेल काटी, ऐसे राजा को दोबारा पीएम नहीं बनने दूंगा।
प्रियंका की चंद्रशेखर से हुई इस मुलाकात के बाद कयास लग रहे हैं कि यूपी में कांग्रेस का भीम आर्मी के साथ गठबंधन हो सकता है। सपा-बसपा से गठबंधन नहीं होने के बाद कांग्रेस अब छोटे-छोटे दलों के साथ अपनी ताकत बढ़ाने में जुटी हुई है। प्रियंका के साथ कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी चंद्रशेखर से मिलने मेरठ पहुंचे थे।
गौरतलब है कि गुरुवार को चंद्रशेखर को पुलिस ने बिना अनुमति बाइक रैली निकाले जाने के आरोप में सहारनपुर के देवबंद से हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें मेरठ के आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि आज प्रियंका ने मेरठ में चंद्रशेखऱ से मुलाकात की। वह यहां एक अस्पताल में भर्ती हैं। इस मुलाकात के बाद प्रियंका ने चंद्रशेखर की तारीफ की और योगी सरकार को निशाने पर लिया। प्रियंका ने कहा कि मुझे इस नौजवान का संघर्ष पसंद आया। योगी सरकार नौजवानों की आवाज कुचल रही है।Meerut: Congress General Secretary for UP (East) Priyanka Gandhi Vadra meets Bhim Army chief Chandrashekhar who is undergoing treatment at a hospital. pic.twitter.com/e4QPUJolzW
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) March 13, 2019