{"_id":"5c70fa1bbdec2259e364f59d","slug":"lok-sabha-elections-2019-apna-dal-to-meet-on-february-28-to-take-call-on-nda-tie-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या एनडीए में शामिल होगा अपना दल? मान जाएंगी नाराज अनुप्रिया पटेल!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्या एनडीए में शामिल होगा अपना दल? मान जाएंगी नाराज अनुप्रिया पटेल!
Sat, 23 Feb 2019 01:21 PM IST
ललित फुलारा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपना दल की मुखिया अनुप्रिया पटेल ने 28 फरवरी को बैठक बुलाई है। इस बैठक में फैसला किया जाएगा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में अपना दल, उत्तर प्रदेश में राजग के साथ गठबंधन करेगा या फिर किसी दूसरी पार्टी का दामन थामेगा। इससे पहले कहा जा रहा था कि अनुप्रिया पटेल भाजपा से नाराज चल रही हैं, और कांग्रेस में भी शामिल हो सकती हैं। अनुप्रिया पटेल और उनके पति आशीष पटेल ने गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक दिल्ली स्थित प्रियंका गांधी के आवास पर हुई थी। इसमें कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा हुई। यह बैठक करीब 3 घंटे से ज्यादा चली। अब 28 फरवरी को अनुप्रिया पटेल यह तय करेंगी कि उत्तर प्रदेश में वह कांग्रेस या राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में से किसका दामन थामेंगी। इससे पहले अनुप्रिया पटेल कह चुकी हैं कि वह भाजपा के साथ गठबंधन को लेकर गंभीर नहीं हैं। अनुप्रिया पटेल नरेंद्र मोदी सरकार में जूनियर स्वास्थ्य मंत्री हैं।
विज्ञापन
लखनऊ में होगी मिटेगी और तय होगा किसके साथ गठबंधन करेगी पार्टी
अपना दल के अध्यक्ष एवं अनुप्रिया के पति आशीष पटेल का कहना है कि 28 फरवरी को लखनऊ में होने वाली बैठक में तय होगा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में यूपी में किस दल के साथ गठबंधन करेगी। उन्होंने कहा कि अपना दल के लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं। आशीष पटेल ने अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स से कहा कि उन्हें प्रियंका गांधी के साथ किसी भी तरह के मुलाकात की जानकारी नहीं है। वह किसी बैठक का हिस्सा भी नहीं थे।
विज्ञापन
अपना दल इस वक्त उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में है और कई बार एनडीए से नाता तोड़ने की बात कह चुका है। पार्टी की उत्तर प्रदेश के कुर्मी समाज में अच्छी पकड़ है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में अपना दल ने दो सीटें जीती थी और एनडीए के साथ गठबंधन में आई। ये दो सीटें-मिर्जापुर और प्रतापगढ़ लोकसभा थी।