फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha elections 2019: Anil, Son of Ex PM Lal Bahadur Shastri want to contest from Bhopal

एमपी की इस हॉट सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के बेटे, भाजपा से भी ऑफर

Sat, 09 Mar 2019 11:34 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 09 Mar 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019: Anil, Son of Ex PM Lal Bahadur Shastri want to contest from Bhopal
अनिल शास्त्री

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री भोपाल से लोकसभा चुनाव में उतरना चाहते हैं। वह कांग्रेस की ओर से भोपाल से उम्मीदवारी चाह रहे हैं। वहीं, भाजपा की ओर से भी उनसे संपर्क किया गया है। अनिल कांग्रेस में हैं और स्पष्ट कह दिया है कि वह कांग्रेस में ही रहेंगे। भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सीट रही है। 

विज्ञापन


खबरों के अनुसार, अनिल शास्त्री से भाजपा की ओर से भी कुछ नेताओं ने संपर्क किया है। यदि वह सहमति देते तो उनका नाम भोपाल के भाजपा प्रत्याशी के रूप में आगे बढ़ाया जा सकता था, लेकिन शास्त्री ने स्पष्ट कर दिया है कि वह कांग्रेस में हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे। पार्टी मध्यप्रदेश की जिस सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहेगी वे वहां से चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन

इस सीट पर दशकों से भाजपा का रहा है कब्जा

भोपाल लोकसभा सीट पर पिछले तीन दशक से भाजपा का कब्जा रहा है। वर्तमान में आलोक संजर यहां के सांसद हैं। एक समय मुख्य सचिव रहे सुशीलचंद वर्मा यहां से चार बार सांसद रहे थे। उनकी मृत्यु हो चुकी है। उनके अलावे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और कैलाश जोशी भी यहां से सांसद रह चुके हैं। इस बार भी भाजपा यहां से कोई मजबूत प्रत्याशी उतारना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जल्द कर सकता है उम्मीदवारों की घोषणा

मध्य प्रदेश में उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस भी लगातार बैठकें कर रही है। 11 मार्च को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है, जिसमें पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है। फिलहाल गुना-शिवपुरी से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, ग्वालियर से प्रियदर्शनी राजे सिंधिया, रतलाम से कांतिलाल भूरिया और छिंदवाड़ा से सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ के नाम की चर्चा हो रही है। भोपाल से दिल्ली की सीएम रह चुकीं शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित का नाम भी चर्चा में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed