{"_id":"5cab7453bdec2275a46a1261","slug":"lok-sabha-elections-2019-amit-shah-meets-lk-advani-and-mm-joshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी और जोशी से मिलने पहुंचे अमित शाह, संकल्प पत्र जारी करने के दौरान नहीं थे मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आडवाणी और जोशी से मिलने पहुंचे अमित शाह, संकल्प पत्र जारी करने के दौरान नहीं थे मौजूद
Mon, 08 Apr 2019 09:58 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Mon, 08 Apr 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
आडवाणी के साथ अमित शाह (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान संगठन मंत्री रामलाल भी मौजूद थे। अमित शाह पहले मुरली मनोहर से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और उसके बाद आडवाणी से मिलने उनके घर गए।
अमर उजाला ने रविवार को ही अपने पाठकों को बताया था कि आज अमित शाह दोनों वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि दोनों ही वरिष्ठ नेताओं को इस बार टिकट नहीं दिया गया है और संकल्प पत्र जारी करने के दौरान भी दोनों नेता मौजूद नहीं थे।
बताया जा रहा है कि शाह की जोशी से करीब 50 मिनट बातचीत हुई। वहीं, आडवाणी के साथ भी उन्होंने लंबी चर्चा की और उन्हें संकल्प पत्र सौंपा।
आडवाणी और जोशी को इस बार टिकट नहीं दिया गया है। गांधीनगर से आडवाणी की जगह अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं। गांधीनगर से आडवाणी छह बार सांसद रह चुके हैं। वह 1991 से लगातार गांधीनगर से संसद पहुंच रहे थे। 4 अप्रैल को ही आडवाणी ने ब्लॉग लिखकर अपना संदेश भी दिया था।
वहीं जोशी को कानपुर से टिकट नहीं मिला। उन्होंने इसकी जानकारी खुद क्षेत्र के लोगों को दी थी। जबकि जोशी 2009 में वाराणसी से सांसद थे। यहां से पीएम मोदी ने चुनाव लड़ा जिसके बाद उन्हें कानपुर भेजा गया। अब कानपुर से भी उनका टिकट कट गया। यहां से सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है।
बता दें कि दोनों नेताओं को संकल्प पत्र के कवर और आखिरी पेज में भी जगह नहीं दी गई है। कवर पेज पर जहां पीएम नरेंद्र मोदी हैं वहीं आखिरी पन्ने पर पीएम मोदी के अलावा दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी नजर आ रहे हैं।

Delhi: BJP President Amit Shah visits senior BJP leaders Murli Manohar Joshi (pic1) and LK Advani (pic2 and pic 3) at their residence. pic.twitter.com/8MnTfSoUFn
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 8, 2019