फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: 6 Congress MLAs joins BJP in last five weeks

पांच हफ्तों में 6 विधायकों ने छोड़ा कांग्रेस का 'हाथ', भाजपा में हुए शामिल

Wed, 13 Mar 2019 01:58 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 13 Mar 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: 6 Congress MLAs joins BJP in last five weeks
BJP- Congress

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों में सेंध लगाने की रफ्तार बढ़ा दी है। पिछले 5 हफ्ते में 4 राज्यों के 7 विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं। इनमें से 6 कांग्रेस के हैं,और एक टीएमसी के। कांग्रेस इससे बड़े झटके में है, जबकी भाजपा के लिए यह अच्छी खबर है। 

विज्ञापन


किस राज्य में किसने छोड़ी पार्टी-

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित सांसद अनुपम हजारा, कांग्रेस विधायक दुलार चंद बार और माकपा विधायक खगेन मुर्गु मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। तीनों नेताओं ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली। हजारा पर पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी करने का आरोप था।
विज्ञापन


महाराष्ट्र
महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय ने मुंबई में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सुजय ने कहा कि मुझे नहीं पता कि मेरे पिता इस फैसले का कितना समर्थन करेंगे, लेकिन भाजपा के नेतृत्व में मैं अपना सबकुछ झोंक दूंगा ताकि सभी को गर्व हो। इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सुजय का नाम लोकसभा चुनाव की उम्मीदवारी के लिए केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा सुजय को अहमदनगर से खड़ा कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात
गुजरात में 5 हफ्ते में कांग्रेस के 4 विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं।  सोमवार को विधायक वल्लभ धारविया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। 8 मार्च को विधायक जवाहर चावड़ा और पुरुषोत्तम सपारिया भी भाजपा में चले गए थे। पिछले महीने उंझा की विधायक आशा पटेल ने भी भाजपा का हाथ थाम लिया था। 


कर्नाटक
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक उमेश जाधव इस्तीफा देने के बाद 6 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए थे। वह लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ गुलबर्गा से चुनाव लड़ सकते हैं। गौरतलब है कि जाधव खड़गे के बेटे प्रियंक को राज्य सरकार में मंत्री बनाने से नाराज थे। जाधव के इस्तीफे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने कहा था कि जाधव को भाजपा ने खरीद लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed