फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: 10 big pointers of Amit Shah rally in Gandhinagar Gujarat

नामांकन दाखिल करने से पहले अमित शाह की अहमदाबाद रैली की 10 बड़ी बातें

Sat, 30 Mar 2019 12:58 PM IST
अनिल पांडेय चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 30 Mar 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: 10 big pointers of Amit Shah rally in Gandhinagar Gujarat
गांधीनगर में अमित शाह की नामांकन रैली - फोटो : PTI

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले अहमदाबाद के नारणपुरा में रैली की। यहां उनके साथ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे, लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन

इस रैली की 10 बड़ी बातें

  1. अमित शाह ने कहा कि मैं भाग्यशाली हूं कि इस सीट से अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी सांसद रह चुके हैं, वहां से लोकसभा का उम्मीदवार बनने जा रहा हूं। 
    विज्ञापन
    विज्ञापन

     
  2. अमित शाह ने कहा कि मैं यहां से विधायक रहा हूं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत दिलाएं और अपने इस बेटे को भी जिताकर संसद पहुंचाएं।
     
  3. अमित शाह ने कहा कि 1982 में एक बूथ अध्यक्ष के रूप में मैंने काम शुरू किया था। सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने मुझे पहुंचाया है। 
     
  4. उन्होंने कहा कि मुझमें से भाजपा को निकाल दो तो शून्य बचता है। मैंने देश के लिएजो कुछ भी किया, भाजपा की ही देन है। 
     
  5. अंत में उन्होंने 'फिर एक बार, मोदी सरकार' का नारा लगाया और जनसभा में मौजूद लोगों से भी नारे लगवाए।|
     
  6. अमित शाह से पहले केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जो काम मैं नहीं कर सका वह भाई शाह ने कर के दिखा दिया। शाह ने करिश्माई काम किया है। 

     
  7. राजनाथ सिंह ने कहा कि विरोधी पार्टी के नेता ऐसे प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। देश की जनता को चाहिए कि लोकतांत्रिक तरीके से सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।
     
  8. लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भाजपा को जो मजबूती प्रदान की थी, अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी और ज्यादा मजबूत हुई। 
     
  9. पासवान ने जोर देकर कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में एनडीए देश भर में मजबूती के साथ खड़ी है। कांग्रेस मुक्त भारत की बात पर पहले संदेह किया जाता था, लेकिन आज देख लीजिए देश भर में कांग्रेस कहीं खड़ी नहीं दिख रही है।
     
  10. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी और भाजपा की विचारधारा एक है और दोनो के बीच जो मत मिन्नता और मनमुटाव था वह अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। हममें मत भिन्नता और मनमुटाव जरुर था, पर जब अमितभाई मेरे घर आये और बात हुई तो यह सब खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed