फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha election updates Congress MLA Arjun Modhwadia resigns

Congress : राहुल के गुजरात पहुंचने से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका; विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने दिया इस्तीफा

Mon, 04 Mar 2024 05:35 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 04 Mar 2024 05:35 PM IST
सार

मोढवाडिया गुजरात के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली विपक्षी नेताओं में से एक हैं। उन्होंने 2022 के चुनावों में पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दिग्गज नेता बाबू बोखिरिया को हराया था।

विज्ञापन
Lok Sabha election updates Congress MLA Arjun Modhwadia resigns
अर्जुन मोढवाडिया - फोटो : एएनआई

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुजरात पहुंचने से पहले कांग्रेस को वहां बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने पद और पार्टी से इस्तीफे का एलान किया है। करीब 40 वर्षों तक पार्टी के साथ जुड़े रहे मोढवाड़िया पार्टी नेतृत्व की तरफ से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता ठुकराए जाने से आहत थे। मोढवाडिया गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। वे वर्तमान में पोरबंदर से कांग्रेस विधायक थे। विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है। इस बीच, गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर का भाजपा में शामिल होने का एलान

विज्ञापन


विधानसभा कार्यालय ने बताया कि पोरबंदर के विधायक ने गांधीनगर में गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद चौधरी ने मोढवाडिया का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। गौरतलब है कि मोढवाडिया के इस्तीफे के बाद अब गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या घटकर 14 रह गई है। 
विज्ञापन


पार्टी से भी दिया इस्तीफा
 गुजरात कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया ने कांग्रेस पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे को इस बाबत पत्र भी लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा कि उन्होंने हमेशा पार्टी को खून-पसीना देकर मजबूत करने की कोशिश की लेकिन विफल रहा। उन्होंने इसमें लिखा, आपको याद होगा कि 11 जनवरी को मैंने उस समय आपत्ति दर्ज कराई थी जब पार्टी नेतृत्व ने राम मंदिर का न्योता ठुकराया था। उन्होंने लिखा,...प्रभु राम सिर्फ हिंदुओं के लिए पूजनीय नहीं हैं, बल्कि पूरे भारत की आस्था हैं। निमंत्रण ठुकराने से भारत के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस पवित्र अवसर से ध्यान भटकाने और अपमानित करने के लिए राहुल गांधी ने असम में हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया, जिसने हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और भारत के नागरिकों को और नाराज कर दिया...।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मोढवाडिया गुजरात के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली विपक्षी नेताओं में से एक रहे हैं। उन्होंने 2022 के चुनावों में पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दिग्गज नेता बाबू बोखिरिया को हराया था। उनका यह कदम तब आया है जब सात मार्च को राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' गुजरात में प्रवेश करने वाली है।

गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर का भाजपा में शामिल होने का एलान
 इससे पहले कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी। वह मंगलवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने डेर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निलंबित कर दिया था।

गोहिल के मुताबिक, पार्टी की अनुशासन समिति ने उन्हें छह साल के लिए निलंबित करने का फैसला रविवार रात को लिया। इस बीच, टीवी चैनलों पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल के अहमदाबाद में पूर्व विधायक डेर के घर आवास पर पहुंचने की वीडियो क्लिप भी सामने आई है। हालांकि, डेर का कहना है कि पाटिल उनकी बीमार माताजी का हालचाल जानने पहुंचे थे।


अंबरीश डेर को 2022 के गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था और वह राजुला में अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी हीरा सोलंकी के हाथों हार गए थे। ऐसी अटकलें है कि अब हीरा सोलंकी को राजुला विधायक पद से इस्तीफा देने को कहा जा सकता है। उन्हें भावनगर लोकसभा सीट से मैदान में उतारा जा सकता है। वहीं, डेर को राजुला सीट से उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed