फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election schedule in West Bengal bjp tmc Congress Left know dates news in hindi

West Bengal: लोकसभा चुनाव की तारीखों का हुआ एलान; पश्चिम बंगाल में सात चरणों में होंगे चुनाव

Sat, 16 Mar 2024 05:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 16 Mar 2024 05:01 PM IST
सार

पिछली बार की तरह इस बार फिर बंगाल में नरेंद्र मोदी के नेतृतव वाली भाजपा का सीधा सामना ममता बनर्जी की टीएमसी के साथ होने वाला है। पिछली लोकसभा चुनाव में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर हुई थी।

विज्ञापन
Lok sabha election schedule in West Bengal bjp tmc Congress Left know dates news in hindi
बंगाल में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियों ने कमर कस ली है। चुनाव आयोग ने आज चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार, इस बार 97 करोड़ मतदाना मतदान करेंगे। चुनाव में 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा और 10.5 लाख मतदान केंद्रों में चुनाव आयोजित किया गया है। इसी के साथ पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान भी हो चुका है। पश्चिम बंगाल में सात चरणों में चुनाव होगा। बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 07 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होंगे। देशभर में चार जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।
विज्ञापन

 
चरण तारीख सीटें
पहला चरण 19 अप्रैल 03
दूसरा चरण 26 अप्रैल 03
तीसरा चरण 07 मई 04
चौथा चरण 13 मई 08
पांचवां चरण 20 मई 07
छठा चरण 25 मई 08
सातवां चरण 01 जून 09
 
नतीजे 04 अप्रैल 42

लोकसभा चुनाव के लिए इस बार पश्चिम बंगाल मुख्य केंद्र बना हुआ है। दरअसल, संदेशखाली हिंसा के बाद बंगाल में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि पिछली लोकसभा चुनाव में भाजपा ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को 18 सीटें जीतकर बड़ा झटका दिया था।
विज्ञापन


भाजपा सरकार को केंद्र से हटाने के लिए सभी विपक्षी पार्टियां एकसाथ आई थी, लेकिन पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने बिना गठबंधन अकेले चुनाव लड़ने का फैसला करते हुए सभी को चौंका दिया था। बंगाल की 42 सीटों के लिए उन्होंने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा और टीएमसी के बीच हुई थी कांटे की टक्कर
पिछली बार की तरह इस बार फिर बंगाल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा का सीधा सामना ममता बनर्जी की टीएमसी से होने वाला है। पिछली लोकसभा चुनाव में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। जहां भाजपा ने 18 सीटें तो टीएमसी ने 22 सीटें जीतीं थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में 17 फीसदी वोट के साथ महज दो सीटें जीतने वाली भाजपा ने 2019 में 40 फीसदी वोट के साथ 18 सीटें जीतकर जबरदस्त राजनीतिक उलटफेर किया था। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed