एग्जिट पोल के दो दिन बाद आया राहुल गांधी का बड़ा बयान, कार्यकर्ताओं को किया सावधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए अलग-अलग टीवी चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल ने तो भाजपा के नारे 'आएगा तो मोदी ही' पर अपनी मुहर लगा दी। लगभग सभी एग्जिट पोल्स के एनडीए को स्पष्ट बहुमत बताए जाने के बाद ही विपक्ष के नेताओं में ममता बनर्जी से लेकर मायावती तक और अखिलेश से लेकर चंद्रबाबू नायडु तक सभी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। अब दो दिन बाद बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी एग्जिट पोल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे फर्जी एग्जिट पोल बताते हुए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सावधान किया है।
कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं ,
अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं । फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।विज्ञापन विज्ञापन
जय हिन्द।
राहुल गांधी — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 22, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘फर्जी एग्जिट पोल’ से निराश नहीं हों और सतर्क रहें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग खुद और पार्टी पर विश्वास रखें क्योंकि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी।
ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं, अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं । सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं। फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हों। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी । जय हिन्द।
राहुल से पहले प्रियंका ने किया था सतर्क
राहुल से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को सतर्क किया था और उम्मीद बंधाई थी। प्रियंका ने कहा था कि कार्यकर्ता अफवाहों और एग्जिट पोल पर ध्यान ना दें, और स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों पर डटे रहें।
कार्यकर्ताओं को जारी ऑडियो संदेश में प्रियंका ने कहा था कि आप लोग, अफवाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिए। ये अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिए फैलाई जा रही हैं। इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है। स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए।। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा।
सोशल अकाउंट्स पर कांग्रेस का सरकार बनाने का दावा
वहीं दूसरी ओर ट्विटर पर ही कांग्रेस के कम्यूनिकेशन पेज से सरकार गठन का दावा करते हुए ट्वीट किया गया है। एआईसीसी कम्यूनिकेशन ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट किया गया है कि कर लो तैयारी, अच्छी सरकार देने की हमारी है बारी, बढ़ाओ कदम, अच्छी सरकार देंगे अब हम। इस ट्वीट के माध्यम से यह स्पष्ट करने की कोशिश की गई है कि कांग्रेस एग्जिट पोल को दरकिनार करते हुए केंद्र में सरकार बनाने का दावा कर रही है।
कर लो तैयारी,
— AICC Communications (@AICCMedia) May 22, 2019
अच्छी सरकार देने की हमारी है बारी,
बढ़ाओ क़दम,
अच्छी सरकार देंगे अब हम...
Team Communication @INCIndia pic.twitter.com/EeHoIehNid