फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019 Result Hindi News: know vote share and seat distrubutions 2014 Uttar Pradesh

यूपी: 2014 में 42 फीसदी वोट के साथ भाजपा को मिलीं 71 सीटें, 19 फीसदी वोट पाकर शून्य पर रही थी बसपा 

Wed, 22 May 2019 07:29 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 22 May 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Result Hindi News: know vote share and seat distrubutions 2014 Uttar Pradesh
पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती - फोटो : गूगल

23 मई को लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आ रहे हैं। सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश पर टिकी हैं। यूपी के बारे में कहा जाता है कि यहां से ही दिल्ली की सत्ता का रास्ता निकलता है। उत्तर प्रदेश ही इस बात को तय करता है कि केंद्र की कुर्सी पर कौन-सी पार्टी विराजेगी। ऐसे में 80 लोकसभा सीटों वाला यूपी सबसे अहम हो जाता है। इस बार सपा और बसपा के गठबंधन में आने से यूपी की लड़ाई और ज्यादा दिलचस्प रही। अगर साल 2014 लोकसभा चुनाव की बात करें तो यूपी में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ 71 सीटें मिलीं, पार्टी के खाते में 42.3 फीसदी वोट गए। बहुजन समाज पार्टी का वोट फीसदी कांग्रेस से ज्यादा रहा था।  

विज्ञापन


शून्य सीट मिलने के बाद भी बसपा को मिले थे 19.6 फीसदी वोट

2014 लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को यूपी में एक भी सीट नहीं मिली थी। पार्टी की जमानत जब्त हो गई थी। लेकिन इसके बाद भी बसपा को 19.6 फीसदी वोट मिले थे, जो कि कांग्रेस से अधिक और समाजवादी पार्टी से करीब 3 फीसदी कम था। सपा ने यूपी में पांच ही लोकसभा सीटें जीती थीं और उसे कुल 22.2 फीसदी वोट मिले थे। कांग्रेस ने दो सीटें जीती थीं और उसका  वोट फीसदी भी 7.5 रहा था।

विज्ञापन

 
उत्तर प्रदेश (80 लोकसभा सीटें )
पार्टी सीट जीतीं वोट फीसदी
भाजपा 71 42.3
सपा  5 22.2
कांग्रेस 2     7.5
अपना दल 2    1.0
बसपा 0 19.6


भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाले अपना दल ने यूपी में साल 2014 में 2 सीटें जीती थीं और पार्टी का वोट महज एक फीसदी रहा था।
 

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में दो फीसदी ज्यादा रही यूपी में वोटिंग

उत्तर प्रदेश में 2019 लोकसभा चुनाव के लिए पिछले आम चुनाव के मुकाबले 2 फीसदी ज्यादा वोटिंग हुई। यूपी में 2019 में कुल 56.84 फीसदी मतदान हुआ जबकि साल 2014 में 54.96 फीसदी मतदान हुआ था। 19 मई को हुए आखिरी चरण के मतदान के दौरान सबसे ज्यादा 62.40 फीसदी वोटिंग महाराजगंज में हुई।

नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 2019 और साल 2014 में बराबर मतदान फीसदी रहा है। साल 2014 में वाराणसी में 58.25 फीसदी वोटिंग हुई थी और इस बार 58.05 फीसदी मतदान हुआ है।


वाराणसी से मोदी को मिले थे 581022 वोट, अमेठी से राहुल थे जीते

साल 2014 में नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव जीते थे। मोदी को कुल 581022  मिले थे जबकि उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे 'आप' के अरविंद केजरीवाल को 209238 वोट मिले थे। कांग्रेस के अजय राय को  75614 फीसदी वोट मिले थे और वह तीसरे नंबर पर रहे थे। बसपा के विजय प्रकाश जायसवाल को  60579 मिले थे। इस बार भी वाराणसी में नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस से अजय राय और सपा से शालिनी सिंह चुनाव लड़ रही हैं।

इसी तरह पिछली बार अमेठी से राहुल गांधी चुनाव जीते थे। उन्हें कुल  408651 वोट मिले थे। जबकि उनके खिलाफ भाजपा से चुनाव लड़ रही स्मृति ईरानी को 300748 वोट मिले थे।  बसपा के धरमेंद्र प्रताप सिंह को  57716 वोट मिले थे। जबकि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुमार विश्वास को सबसे कम 25,527 वोट मिले थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed