फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election Maharashtra Politics Uddhav thackeray Sharad Pawar Sanjay raut

Lok Sabha polls: महा विकास अघाडी में सीट बंटवारे को लेकर छिड़ी रार, जानें एमवीए में किस नेता ने क्या कहा

Wed, 27 Mar 2024 06:16 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 06:16 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महाराष्ट्र की राजनीति में भी सीट बंटवारे को लेकर मंथन का दौर जारी है। महा विकास अघाडी की सहयोगी पार्टी सीटों को लेकर चर्चा कर रही है। गौरतलब है कि शिवसेना (यूबीटी) ने बुधवार को राज्य में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 17 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है। वहीं एनसीपी(शरदचंद्र पवार) में चर्चा का दौर जारी है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election Maharashtra Politics Uddhav thackeray Sharad Pawar Sanjay raut
संजय राउत, उद्धव ठाकरे और शरद पवार (फाइल) - फोटो : social media

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। जहां एक तरफ भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अबतक 400 से अधिक उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है। वहीं दूसरी ओर, इंडिया गठबंधन और तमाम अन्य गठबंधनों के बीच सीट बंटवारों को लेकर अभी भी मंथन का दौरा जारी है। इस बीच, उद्धव गुट के नेता अनिल देसाई ने कहा कि पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दक्षिण मध्य मुंबई निर्वाचन क्षेत्र के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मेरा नाम घोषित किया है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि हम उद्धव गुट के एकतरफा फैसला का विरोध करते हैं। 
विज्ञापन


हम ही जीतेंगे इस सीट से- अनिल देसाई
शिवसेना(यूबीटी) नेता अनिल देसाई ने कहा कि पार्टी को जीत दिलाने के लिए मैं हर क्षेत्र में शामिल छह विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करूंगा। मैं मतदाताओं से मिलूंगा और लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछूंगा। साथ ही लोगों से उनकी उम्मीदों के बारे में भी चर्चा करूंगा। मुझे उम्मीद है कि हम इस लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीटों को लेकर चर्चा की गई- जितेंद्र आव्हाड
इस बीच, शरद गुट के नेता जीतेंद्र आव्हाड ने कहा कि हमने सामान्य चर्चा की। शरद पवार महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति के बारे में सभी से सुनना चाहते थे। इस दौरान हमने उन पांच सीटों पर गहन चर्चा की, जिस पर हमारी जीत निश्चित है। अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है। आखिरी फैसला जयंत पाटिल और शरद पवार की मीटिंग के बाद सामने आएगा। भिवंडी सीट पर अभी भी चर्चा जारी है, इस पर शरद पवार फैसला लेंगे। 



आखिरी क्षण तक हमनें वीबीए का इतंजार किया- संजय राउत
सीट बंटवारे पर बोलते हुए उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि महा विकास अघाड़ी ने आखिरी तक प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन अघाड़ी का इंतजार किया। हालांकि उनकी घोषणा के बाद भी हम इंतजार कर रहे थे। राउत ने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि अब भी वीबीए के साथ बातचीत की जा सकती है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना सेना (यूबीटी) ने बुधवार को राज्य में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए 17 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की और कहा कि वह राज्य में कुल 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

महा विकास अघाड़ी पर लगा वंशवाद की राजनीति करने का आरोप
डॉ बी आर आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर ने चुनाव के चरण के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिनमें अकोला निर्वाचन क्षेत्र से खुद भी शामिल हैं। प्रकाश आंबेडकर ने एमवीए सहयोगियों - कांग्रेस, राकांपा (शरदचंद्र पवार), शिव सेना (यूबीटी) पर वंशवादी राजनीति को बढ़ावा देने के लिए अपने संगठन का इस्तेमाल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र, जिसमें 48 लोकसभा सीटें हैं, जो उत्तर प्रदेश (80) के बाद दूसरी सबसे बड़ी सीट है, 19 अप्रैल से शुरू होने वाले पांच चरणों में मतदान होगा।


मैं शिवसेना(यूबीटी) के फैसले का विरोध करता हूं- निरुपम
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि आज शिवसेना यूबीटी ने मुंबई की चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। उन्होंने एक सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी है। इस तरह के फैसले का विरोध करता हूं। मैं शिवसेना (यूबीटी) का भी विरोध करता हूं। कांग्रेस नेतृत्व ने शिवसेना के साथ बातचीत की। उत्तर पश्चिम मुंबई में शिवसेना (यूबीटी) ने जो उम्मीदवार खड़ा किया है, उन पर भ्रष्टाचारा के आरोप है। मैं ऐसे लोगों का प्रचार नहीं करूंगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed