फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election: Former SP Vice President Surendra Srivastav joins BJP, says Mission 80 will be successful

Lok Sabha Election: सपा के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव भाजपा में हुए शामिल, बोले- मिशन 80 होगा कामयाब

Sat, 06 Apr 2024 04:25 PM IST
निर्मल कांत डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 06 Apr 2024 04:25 PM IST
सार

Lok Sabha Election: समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्य कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र श्रीवस्तव ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Former SP Vice President Surendra Srivastav joins BJP, says Mission 80 will be successful
भाजपा में शामिल हुए सुरेंद्र श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता के साथ भाजपा में शामिल कराया।

विज्ञापन

इस दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र श्रीवास्तव के भाजपा ज्वाइन करने पर उनकी पार्टी और मजबूत हुई है। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्य कर्मचारी संघ के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र श्रीवस्तव के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी पार्टी का दामन थामा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सुरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लाखों की संख्या में राज्य कर्मचारियों का पूरा समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में मोदी और योगी की डबल इंजन सरकार ने जिस तरह प्रदेश का विकास किया है, उसके आधार पर प्रदेश में भाजपा मिशन 80 को पूरा करने जा रही है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए योगी-मोदी की सरकार ने एक रोल मॉडल तैयार किया है। यही वजह है कि प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की उम्मीद भाजपा से ही जुड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed