फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election: Film abhi baaki hain says Nitin Gadkari to query on his role in 2029

Nitin Gadkari: 'पिक्चर अभी बाकी है...', 2029 में अपनी भूमिका पर पूछे गए सवाल पर नितिन गडकरी का जवाब

Sat, 21 Jun 2025 04:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 21 Jun 2025 04:35 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election: Film abhi baaki hain says Nitin Gadkari to query on his role in 2029
नितिन गडकरी - फोटो : PTI

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को 2029 आम चुनाव में अपनी भूमिका पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में जो कुछ देखा गया, वह सिर्फ एक न्यूज रील था। असली फिल्म अभी आनी बाकी है। हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि पार्टी ही अपने पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों के बारे में फैसला करती है। ऐसे में आलाकमान जिस भी पद के लिए तय करेंगे, वह काम करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा, 'अभी तक जो हुआ है, वह तो न्यूज रील थी। असली फिल्म शुरू होना अभी बाकी है। गडकरी ने कहा, 'कार्यकर्ता की जिम्मेदारी और वह क्या काम करेगा, यह पार्टी तय करती है। मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, मैं उसे पूरा करूंगा।' 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ECI vs Rahul Gandhi: 'मतदान केंद्रों के वीडियो फुटेज साझा करना वोटर की निजता का उल्लंघन', चुनाव आयोग की दो टूक
विज्ञापन
विज्ञापन


'कभी राजनीतिक बायोडेटा आगे नहीं बढ़ाया'
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने कभी अपना राजनीतिक बायोडेटा आगे नहीं बढ़ाया। इसके अलावा  उन्होंने कभी भी समर्थकों से हवाई अड्डों पर उनके लिए भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भी नहीं कहा। 

विदर्भ में किसानों की आत्महत्या को रोकने की दिशा में काम करने की इच्छा
गडकरी ने कहा कि उनकी व्यक्तिगत इच्छा विदर्भ में किसानों की आत्महत्या को रोकने की दिशा में काम करना है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा, 'आजकल मैं सड़क निर्माण के बजाय कृषि और अन्य सामाजिक पहलों पर अधिक काम करता हूं।' 


भारत की प्रति व्यक्ति आय दुनिया में शीर्ष 10 में क्यों नहीं है?
यह पूछे जाने पर कि भारत की प्रति व्यक्ति आय दुनिया में शीर्ष 10 में क्यों नहीं है? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके लिए देश की जनसंख्या जिम्मेदार है। जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा, 'यह कोई धार्मिक या भाषाई मुद्दा नहीं है। यह एक आर्थिक मुद्दा है। इतना विकास होने के बावजूद परिणाम नहीं दिख रहे हैं। इसका कारण बढ़ती जनसंख्या है।' 

सुधाकर बडगुजर के सवाल को टाल गए गडकरी
उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) नेता सुधाकर बडगुजर के भाजपा में शामिल होने के सवाल को यह कहकर टाल दिया कि वह उन्हें नहीं जानते और उनसे कभी मिले भी नहीं हैं। साक्षात्कार के दौरान गडकरी ने मोदी सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर विस्तार से बात की।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed