फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election congress mega rally with theme hain tayyar hum in nagpur

लोकसभा चुनाव: 'है तैयार हम' थीम के साथ बिगुल फूंकेगी कांग्रेस, नागपुर में होगी मेगा रैली; खरगे-सोनिया भी आएंगे

Wed, 27 Dec 2023 02:58 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 27 Dec 2023 02:58 PM IST
सार

मंगलवार को कांग्रेस के विधायक नितिन राउत ने कहा कि 'है तैयार हम' थीम के साथ यह मेगा रैली देशभर में अच्छा संदेश देगी। इसी के साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस बिगुल फूंकेगी।

विज्ञापन
Lok sabha election congress mega rally with theme hain tayyar hum in nagpur
Mallikarjun Kharge, Sonia Gandhi - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी अपने मेगा रैली है तैयार हम के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह मेगा रैली गुरुवार को महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रमुख नाना पोटोले ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, 'यह देश के लोगों के लिए एक एतिहासिक दिन होगा। पार्टी नेताओं के अनुसार इस रैली को सोनिया गांधी, पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी संबोधित करेंगे।'
विज्ञापन


नागपुर में किया गया रैली का आयोजन 
नागपुर में आयोजित होने के कारण इस मेगा रैली को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल, नागपुर में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यालय और एतिहासिक स्थान दीक्षाभूमि मौजूद है। दीक्षाभूमि वही स्थान है जहां डॉ. बीआर अंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेस के विधायक नितिन राउत ने कहा, 'है तैयार हम थीम के साथ यह मेगा रैली देशभर में अच्छा संदेश देगी। इसी के साथ अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस बिगुल फूंकेगी।' महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रमुख नाना पोटोले ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जब भी देश में संकट आया, तब कांग्रेस ने ही मोर्चा संभाला और बड़ा बदलाव देश में हुआ।'

उन्होंने आगे कहा, 'देश में आपातकाल के बाद इंदिरा गांधी ने नागपुर में एक सार्वजनिक बैठक की थी, जिसके बाद कांग्रेस ने विदर्भ से सभी सीटें जीती थी।' कांग्रेस नेता ने कहा कि फिर एक बार नागपुर में इतिहास दोहराया जाएगा और देश में बड़ा परिवर्तन होगा। पटोले ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूर्व में मणिपुर से लेकर पश्चिम में मुंबई तक 14 जनवरी से भारत न्याय यात्रा शुरू करेंगे।


कांग्रेस विधायक नितिन राउत ने कहा कि नागपुर की विचारधारा को देखते हुए पार्टी ने यहां से रैली शुरू करने का निर्णय लिया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीम खान ने कहा कि कांग्रेस देश के लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए है तैयार हम का नारा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed