फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election congress aap seat sharing in gujarat chaitar vasava Bharuch seat

Gujarat: 'इस निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा को बाहर निकालना है', भरूच सीट मिलने पर आप नेता ने जताई खुशी

Sat, 24 Feb 2024 02:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 24 Feb 2024 02:47 PM IST
सार

आप ने भरूच सीट से चैतर वसावा को उतारने का फैसला किया है। पार्टी के फैसले पर चैतर वसावा ने खुशी जताई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और आप एकसाथ आ गई।

विज्ञापन
Lok sabha election congress aap seat sharing in gujarat chaitar vasava Bharuch seat
चैतर वसावा - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन का औपचारिक एलान हो चुका है। दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारें को लेकर भी बातचीत हो गई है। गठबंधन के तहत गुजरात में 24 सीटों पर कांग्रेस तो वहीं तीन सीटों पर आप चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी को दो सीटें भरूच और भावनगर दी गई हैं। भरूच सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी, क्योंकि इस सीट पर आम आदमी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारने वाली है। 
विज्ञापन


भरूच सीट से आप के चैतर वसावा लड़ेंगे चुनाव
आप ने भरूच सीट से चैतर वसावा को उतारने का फैसला किया है। पार्टी के फैसले पर चैतर वसावा ने खुशी जताई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "आज इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और आप एकसाथ आ गई। इस बात की घोषणा हो गई कि गुजरात से भरूच सीट मुझे दी गई है। मैं इस घोषणा से खुश हूं। मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए मैं अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और अन्य लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। हमारा मकसद भरूच निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा को बाहर निकालना है और उसके लिए हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जल्द रणनीति बनाएंगे।"
विज्ञापन


कांग्रेस और आप के बीच सीट बंटवारे को लेकर आप नेता गोपाल इटालिया ने कहा कि देश को बचाने के लिए कांग्रेस और आप एकसाथ आई है। उन्होंने आगे कहा, "चंडीगढ़ मेयर पोल के चुनाव में  जिन्होंने कैमरे के सामने वोटों की लूट की थी, उससे देश को बचाने के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एकसाथ आई है। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं। पार्टी में खुशी का माहौल है। हम सब मिलकर इस तानाशाही को हराएंगे।"

 
भाजपा का गढ़ है भरूच
बता दें कि भरूच लोकसभा सीट से कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल तीन बार सांसद रहे हैं और ये सीट उनके प्रभाव वाली मानी जाती है। हालांकि भरूच सीट पर कांग्रेस लंबे समय से जीत नहीं पाई है और आखिरी बार साल 1984 में कांग्रेस को इस सीट पर जीत मिली थी। ऐसी चर्चाएं हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में भरूच सीट पर अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल दावेदारी पेश कर रहीं थी। यही वजह है कि भरूच सीट गठबंधन के तहत आप के खाते में जाने पर मुमताज पटेल और फैसल पटेल ने नाराजगी जताई है। फिलहाल भरूच सीट भाजपा का गढ़ है और यहां से भाजपा के मनसुख वसावा छह बार जीत दर्ज कर चुके हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed