चुनावी हलचल: भाजपा की एक और सूची जारी, इधर सांबित पात्रा ने जताया पीएम मोदी का आभार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 मार्च- दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट--
भाजपा ने जारी की एक और सूचीलोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा ने शनिवार शाम एक और सूची जारी कर दी। इस सूची में 48 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसमें झारखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, गोवा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के उम्मीदवार शामिल हैं। इसके साथ ही गुजरात और गोवा के लिए लिए तीन-तीन विधानसभा उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
-संदीप पात्रा: मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने मुझे पुरी भेजा। अमित शाह जी का भी शुक्रिया जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। जगन्नाथ जी ने मुझे बुलाया है और मोदीजी ने मुझे भेजा है।
Sambit Patra, BJP: I would like to thank PM Modi who sent me to Puri. I'd also like to thank Amit Shah ji for placing his faith in me. Jagannath ji called me here and Modi ji sent me. I will do my utmost to serve the people of Puri. #Odisha pic.twitter.com/dyqos2SdOy
— ANI (@ANI) March 23, 2019
-पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती सईद ने कहा- मैं अनंतनाग सीट से लोकसभा चुनाव लड़ूंगी। राज्य की भलाई को देखते हुए पार्टी जम्मू और उधमपुर लोकसभा सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी ताकि सेकुलर वोटों का बंटवारा ना हो जाए। लद्दाख पर अभी फैसला होना है।
-आप कहां से चुनाव लड़ रहे हैं? पत्रकारों के इस सवाल पर जितिन प्रसाद ने दिया ये जवाब।
#WATCH Congress leader Jitin Prasada on being asked 'from where he will contest the Lok Sabha elections': These are all speculation, party will come out with a list of candidates after the CEC. I don't know anything about differences. pic.twitter.com/XztM4a1Iq5
— ANI (@ANI) March 23, 2019
-मेजर सुरेंद्र पूनिया भाजपा में शामिल।
-पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा कर्नाटक की तुमकुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। तुमकुर से कांग्रेस के मौजूदा सांसद ने कहा- गठबंधन क्या होता है, सहयोग क्या होता है? मैं यहा से कांग्रेस का सांसद हूं। मैंने संसद में खुद को साबित किया है। आपने मेरा टिकट क्यों काट दिया। यह सही नहीं है।Delhi: Major Surendra Poonia joins BJP in the presence of senior BJP leaders JP Nadda and Ramlal. pic.twitter.com/J7OsoYVkkE
— ANI (@ANI) March 23, 2019
- भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 11 उम्मीदवारों के नाम हैं। तेलंगाना से आठ और उत्तर प्रदेश से तीन उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। कैराना से प्रदीप चौधरी, बुलंदशहर से भोला सिंह और नगीना से डॉ. यशवंत को टिकट मिला है।Ramesh Babu, JDS Spokesperson: HD Devegowda will contest from the Tumkur parliamentary constituency as the combined candidate of JDS & Congress. (file pic of HD Devegowda) pic.twitter.com/0MDlkehwfT
— ANI (@ANI) March 23, 2019
-दिल्ली पुलिस ने शकूरबस्ती में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रैली को इजाजत नहीं दी।BJP releases list of 11 candidates (6 Telangana, 3 Uttar Pradesh and 1 each for Kerala and West Bengal) for the upcoming Lok Sabha elections. pic.twitter.com/6p9w79ZT8A
— ANI (@ANI) March 23, 2019
-ओमान चांडी बोले, हम राहुल गांधी से दक्षिण भारत से चुनाव लड़ने की अपील कर रहे हैं। हमने उन्हें वायनाड से चुनाव लड़ने की गुजारिश की है। हमें उम्मीद है कि नतीजा सकारात्मक रहेगा।
AICC General Secy Oommen Chandy: We're requesting Rahul Gandhi to contest from South India. We requested him to contest from Wayanad constituency. We hope decision will be positive. I've discussed it with the proposed candidate for Wayanad constituency & he welcomed it. #Kerala pic.twitter.com/KNttDug1r0
— ANI (@ANI) March 23, 2019
-बॉलिवुड अभिनेता और भाजपा सांसद परेश रावल ने साफ कर दिया है कि वो आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। परेश रावल ने ट्वीट कर कहा, मेरा मीडिया और दोस्तों से अनुरोध है कि लोकसभा चुनाव के लिए मेरे नामांकन की अटकलें न लगाएं। मैंने पार्टी को कई महीने पहले बता दिया था कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। हालांकि, मैं भाजपा का वफादार सदस्य और मोदी समर्थक बना रहूंगा। पूरी खबर पढ़ें
-24 अकबर रोड में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, कुमारी शैलजा, किरण चौधरी, गुलाम नबी आजाद, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अशोक तंवर, कुलदीप शर्मा, नवीन जिंदल, दीपेंद्र हुड्डा, रणदीप सुरजेवाल मौजूद रहे।
-सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे।
-भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जल्द होगा औपचारिक एलान। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हाल ही में दिग्विजय सिंह को किसी मुश्किल सीट से चुनाव लड़ने की अपील की थी। इस पर दिग्विजय ने कहा था कि राहुल गांधी जहां से भी कहेंगे वहां से चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
-राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा पर वार किया है। बिहार के पूर्णिया में राहुल ने कहा, पीएम मोदी आपकी जेब से पैसा निकाल कर बड़े लोगों को दे रहे हैं। किसानों के घर चौकीदार नहीं होते। पांच साल में पीएम ने किसानों, और मजदूरों के लिए कुछ नहींं किया। पांच साल में चौकीदार चोर कैसे बन गया। पीएम मोदी अनिल अंबानी के चौकीदार हैं। राहुल ने कहा कि जहां हमारी सरकार बनी हमने किसानों का कर्जा माफ कर दिया। पीएम मोदी से पूछिए कि उन्होंने 15 लाख रुपये देने का झूठा वादा क्यों किया?
Congress President Rahul Gandhi in Purnia: Pehle kehte the mujhe PM banao jo bhi chahte ho mil jaega, ab kehte hain ki hum sab chowkidaar. Chowkidaar gareebon ke ghar main milta hai ya ameeron ke? Vo hain chowkidaar, magar gareebo ke nahi, Anil Ambani ke chowkidaar hain.#Bihar pic.twitter.com/uzVlacQjjv
— ANI (@ANI) March 23, 2019
-बालाकोट एयर स्ट्राइक को लेकर अमित शाह ने सैम पित्रोदा को निशाना बनाया। पित्रोदा ने एयर स्ट्राइक पर सबूत मांगे थे। अमित शाह ने कहा- सैम पित्रोदा ने कल एयर स्ट्राइक के सबूत मांगे थे। क्या पाकिस्तान को आतंकवाद का जवाब नहीं देना चाहिए। जब चुनाव नजदीक आते हैं तो कांग्रेस तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती है। क्या वोट बैंक की राजनीति शहीदों से ऊपर हो सकती है। कांग्रेस के इस बयान से जवानों की शहादत का अपमान हुआ है। देश को नुकसान पहुंचाने वालों का हौंसला बढ़ा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने एयर स्ट्राइक पर उठे सवालों का जवाब मांगा था। किसने जवाब मांगा है, आप किस पर सवाल उठा रहे हैं? आपको इनका जवाब देना चाहिए।
शाह ने कहा-यूपी में कांग्रेस अध्यक्ष ने सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान दिया था कि आप खून की दलाली करते हो। आप किसको खुश करना चाहते हो। पूरी देश इसे समझता है। जेएनयू में जब नारे लगते हैं तो आप वहां भी पहुंच जाते हो। ये भी वोट बैंक की राजनीति है। कल जो बयान आया उससे कांग्रेस ने किनारा कर लिया। जनता इसे बखूबी समझती है। कभी बीके हरिप्रसाद, कभी दिग्विजय सिंह, कभी कपिल सिब्बल, नवजोत सिंह सिद्धू के बयान को व्यक्तिगत बयान बता देते हो। इन्हें कुछ नहीं होता। ये कांग्रेस अध्यक्ष के इर्द गिर्द बने रहते हैं। देश की जनता इसे समझ चुकी है। कांग्रेस अध्यक्ष को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।
-भुवनेश्वर: कंधमाल से बीजेडी सांसद प्रत्युषा राजेश्वरी सिंह भाजपा में शामिल हुईं।
Bhubaneswar: Pratyusha Rajeswari Singh, BJD MP from Kandhamal, joins BJP in presence of Union Minister Dharmendra Pradhan. #Odisha pic.twitter.com/nmlegJ6U8k
— ANI (@ANI) March 23, 2019
-बीएस येदियुरप्पा के बेटे राघवेंद्र ने कांग्रेस के रिश्वत देने वाले आरोप पर पलटवार किया है। राघवेंद्र ने कहा कि ये साल का सबसे बड़ा मजाक है, विपक्ष ने इसे बनाया है, पहली बात तो मेरे पिता को कोई डायरी लिखने की आदत नहीं है, दूसरी बात हर प्रष्ठ पर हस्ताक्षर? डायरी बनाने वाले को बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। भाजपा जांच की मांग करती है।
-बिहार में एनडीए उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया गया है। भाजपा ने पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काटकर रविशंकर प्रसाद को मैदान में उतारा है। वहीं इस बार वरिष्ठ भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को भी टिकट नहीं मिला है। आरके सिंह आरा से जबकि गिरिराज सिंह बेगूसराय से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
-भाजपा में शामिल होने की खबरों को जितिन प्रसाद ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अफवाह चल रही है। मैं अफवाहों पर कैसे टिप्पणी कर सकता हूं? ये सब अफवाहें हैं।
Congress leader Jitin Prasada on reports that he is in touch with Bharatiya Janata Party (BJP): The rumour is on. How can I comment on rumours? These are all rumours pic.twitter.com/iMtLwEU4du
— ANI (@ANI) March 23, 2019
-नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की असम इकाई ने लोकसभा चुनाव के लिए 5 उम्मीदवारों की पहली सूची घोषित की है।
Assam unit of National People's Party (NPP) has declared its first list of 5 candidates for the #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/1uDnjCJz00
— ANI (@ANI) March 23, 2019
-छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज होगी। मुझे लगता है कि छत्तीसगढ़ की 6 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन पर भी अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इन सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा भी की जाएगी।
Former Chhattisgarh CM Dr Raman Singh: A meeting of BJP Central Election Committee will be held today & I think final decision on 6 Lok Sabha seats (in Chhattisgarh) will be taken & candidates for these seats will be declared. pic.twitter.com/3yqhM5pGp9
— ANI (@ANI) March 23, 2019
-आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने जगन रेड्डी पर वार किया। नायडू ने कहा कि एक अराजकतावादी इंसान हैं। अगर वो सीएम बने तो राज्य के विकास में बाधा आएगी। वो अपराध में माहिर हैं। अगर वह सत्ता में आते हैं, तो राज्य में कोई कानून और व्यवस्था नहीं रहेगी।
Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu in Pendurthi, Visakhapatnam: Jagan (YSRCP chief YS Jaganmohan Reddy) is an anarchist. If he comes to power, state development will be hampered. He is expert in crimes. If he comes to power, there will be no law & order in the state.(22.03.19) pic.twitter.com/psmxOPgPXg
— ANI (@ANI) March 23, 2019