फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election BJP PMK alliance meeting seat sharing agreement

Tamil Nadu: लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर भाजपा और पीएमके में हुई बातचीत, सीट बंटवारे के समझौते पर हस्ताक्षर

Tue, 19 Mar 2024 10:50 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 19 Mar 2024 10:50 AM IST
सार

सीट बंटवारें के बाद अब पीएमके नेताओं के सेलम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए पीएमके ने सोमवार को भाजपा के साथ गठबंधन करने का फैसला किया था।

विज्ञापन
Lok Sabha Election BJP PMK alliance meeting seat sharing agreement
भाजपा-पीएमके की बैठक - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के भाजपा के साथ गठबंधन करने की घोषणा की। इस घोषणा के एक दिन बाद तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पीएमके अध्यक्ष अंबुमणि रामदास के साथ सीट बंटवारें को लेकर बैठक की। थाईलापूरम में दोनों नेताओं ने सीट बंटवारें समझौते पर हस्ताक्षर भी किया।
विज्ञापन

सीट समझौते के बाद पीएमके अध्यक्ष रामदास ने कहा, "पिछले 10 वर्षों से पीएमके दिल्ली में एनडीए का हिस्सा है। आज पीएमके ने तमिलनाडु में एनडीए में शामिल होने का फैसला किया है। एक समझौता पर हस्ताक्षर किया गया है। हमे खुशी हो रही है कि तमिलनाडु में बदलाव के लिए हम एनडीए में शामिल हो गए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "पिछले 57-58 वर्षों में देखा गया है कि पार्टियों ने तमिलनाडु पर शासन किया है और उसे बर्बाद कर दिया है। यहां के लोग और हम भी बदलाव चाहते हैं। पीएम मोदी तीसरी बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे और भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। पीएमके को तमिलनाडु में दस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र आवंटित किए गए हैं और हमें विश्वास है कि तमिलनाडु के साथ-साथ भारत में भी आगामी चुनावों में हमारी बड़ी जीत होगी।"
 
तमिलनाडु में भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा, "यह एक मजबूत गठबंधन है। पीएमके द्वारा भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल होने के बाद राजनीतिक परिदृश्य बदल गया है। हम रातों-रात कोयंबटूर से थाईलापूरम आए। आज सेलम में दोनों नेता रामदास और अंबुमणि रामदास सार्वजनिक रैली में शामिल होंगे, जहां पीएम मोदी लोगों को संबोधित करेंगे।"

पीएम मोदी की सार्वजनिक बैठक में शामिल होंगे पीएमके नेता
सीट बंटवारें के बाद अब पीएमके नेताओं के सेलम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए पीएमके ने सोमवार को भाजपा के साथ गठबंधन करने का फैसला किया था। पार्टी के महासचिव ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पीएमके संस्थापक रामदास बुधवार को करेंगे। तमिलनाडु में भाजपा बिना किसी बड़े गठबंधन के चुनाव लड़ रही है। लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी तमिलनाडु का पांच बार दौरा भी कर चुके हैं। 


चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया था। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में होने वाला है। नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे। पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) के लिए 400 से अधिक सीटें जीतने और भाजपा के अकेले 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed