फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Election 2109: PM Narendra Modi Campaign in Darbhanga Bihar

बिहार में बोले मोदी, जिन लोगों को भारत माता की जय बोलने में समस्या उनकी जमानत होगी जब्त

Thu, 25 Apr 2019 07:47 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 25 Apr 2019 07:47 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2109: PM Narendra Modi Campaign in Darbhanga Bihar
विपक्ष पर बरसे नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन

दरभंगा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विरोधी कहते हैं कि आतंकवाद मुद्दा नहीं है। जबकि हमारे आस पड़ोस में ही आतंक की फैक्ट्रियां चल रही हैं। जिस आतंकवाद ने श्रीलंका में 350 से ज्यादा मासूमों की जान ले ली, क्या ये मुद्दा नहीं हैं?  हमारे पड़ोस में आतंक की फैक्ट्री चल रही है और महामिलावटी कहते हैं कि आतंकवाद मुद्दा ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि महामिलावट करने वाले के लिए देश की सुरक्षा कोई मुद्दा नहीं है। लेकिन मैं ये कहना चाहता हूं कि ये नया भारत है, घर में घुसकर मारेगा। उन्होंने कहा तीसरे चरण के मतदान के बाद जो महामिलावटी गला फाड़कर एयर स्ट्राइक के सबूत मांग रहे थे, वो अचानक गायब हो गए हैं। जो पाकिस्तान का पक्ष ले रहे थे, वो अब मोदी और ईवीएम को गाली देने लगे हैं। ये लोग जनता की नब्ज नहीं समझ पाए, इसलिए जनता ने तीन चरण के मतदान में इन्हें ठीक से समझा दिया है। पीएम मोदी ने रैली में आई जनता से कहा कि जिन लोगों को भारत माता की जय बोलने में समस्या है उनकी जमानत जब्त हो जाएगी।

विज्ञापन


यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गरीब के घर बिजली पहुंचाने का काम पहले की सरकार भी कर सकती थी, लेकिन वो सब अपने-अपने कुनबे का भला करने में जुटे थे। कोई फार्म हाउस बना रहा था, कोई शॉपिंग मॉल बनवा रहा था, कोई रेलवे टेंडर में खा रहा था, कोई हेलीकॉप्टर में दलाली खा रहा था। उन्होंने कहा कि हमने वादा किया था कि सौभाग्य योजना के तहत देश के हर परिवार तक बिजली पहुंचाने का काम हम पूरा करेंगे। उन्होने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मैं नीतीश जी और सुशील जी को बधाई देता हूं कि इन्होंने बिहार से लालटेन को हमेशा-हमेशा के लिए विदा कर दिया और हर घर में बिजली पहुंचा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने रैली में आए लोगों से कहा कि 2014 में आपने कांग्रेस की इस नीयत को पहचाना और इस चौकीदार को जिम्मेदारी दी। मैंने लाल किले से कहा था कि 1000 दिन में जिन 18,000 गांवों में बिजली नहीं पहुंची है, वहां बिजली दे देगें। हमने 1000 दिन से पहले ही देश के सभी गांवों में बिजली पहुंचा दी। चुनाव के बाद जब फिर एनडीए की सरकार आएगी, तो हम पीएम किसान सम्मान निधि योजना से 5 एकड़ की शर्त हटाकर इस योजना का लाभ देश के सभी किसानों को पहुंचाएंगे।

दरभंगा लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

बांदा में बोले मोदी, जो पहले मुझे गाली देते थे अब ईवीएम को गाली देते हैं

उत्तर प्रदेश के बांदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महापुरुष जाति के नाम से नहीं जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों ने एक होकर भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। हर किसी के दिल में मां भारती दिख रही थी। उस दौरान में सब आजादी के दीवाने थे। मोदी ने कहा कि आधे चुनाव के बाद विपक्ष का चेहरा उड़ा। इसलिए ईवीएम का राग छेड़ रहे हैं।

यूपी के बांदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली हो रही है। उन्होंने विपक्ष पर ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप पर निशाना साधा है।  मोदी ने कहा कि पहले मुझे गाली देते थे अब ईवीएम को गाली देते हैं। मोदी ने कहा कि चुनाव में विपक्ष मोदी बट्टा सन्नाटा हाथ लगेगा। पीएम ने कहा कि विपक्ष मोदी के बहाने पूरे पिछड़े समाज को गाली दे रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरी जाति का सर्टिफिकेट बांटा जा रहा है। विपक्ष जमीन से पूरी तरह से कट चुका है।

सपा -बसपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा और बसपा वाले मेरी जाति का सर्टिफिकेट बांटने में जुटे हैं और कांग्रेस के नामदार मोदी के बहाने पूरे पिछड़े समाज को ही गाली देने में लगे हैं। ये जात-पात, पंथ-संप्रदाय तक ही सोच सकते हैं। एक भारत, श्रेष्ठ भारत की बात ये नहीं करना चाहते हैं।

बांदा लोकसभा सीट से भाजपा ने आरके पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है। बांदा में 6 मई को वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed