फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2024 Result youth congress national president srinivas bv interview in hindi

Election Result: मोहब्बत के नाम पर पड़े इंडी गठबंधन को वोट, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का साक्षात्कार

Tue, 04 Jun 2024 04:07 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी ने कहा कि चार सौ पार ये चंडीगढ़ मेयर चुनाव के परिणामों के तर्ज पर कर रहे थे। लेकिन जनता ने एक्सपोज कर दिया। अब सब नम्बर हमारे और आपके सामने हैं। 
loader
Lok Sabha Election 2024 Result youth congress national president srinivas bv interview in hindi
श्रीनिवास बीवी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस को मिली सीटों से पार्टी के कार्यकर्ता और नेता उत्साहित हैं। पार्टी के नेताओं का कहना है कि उनको जो वोट मिले हैं वो देश के लोगों ने मुहब्बत के नाम पर दिए हैं। दिन में जैसे जैसे परिणाम आते थे पार्टी के मुख्यालय पर ढोल नगाड़े बजते रहे। इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी ने अमर उजाला डॉट कॉम से बात की। श्रीनिवास कहते हैं कि देश के लोगों ने जो वोट दिए हैं वो जनता का जनादेश है। बाकी भाजपा ने जैसा बोया था वैसा ही काटा है। वह कहते हैं कि अभी सियासत में बड़ी तस्वीर दिखने वाली है। पेश हैं श्रीनिवास से हुई बातचीत के अंश।


सवाल: जो परिणाम आ रहे हैं वो आपकी और पार्टी कितने उम्मीदों पर कितने खरे हैं। 
जवाब: पूरा खरा है। जो राहुल गांधी ने बोला था वही हुआ है। देश के लोगों ने मोहब्बत के नाम पर वोट दिया है। भाजपा ने जो देश के जो हालात बनाए वो सबके सामने है।


सवाल: एक्जिट पोल के अनुमान गलत साबित होते दिख रहे हैं। हालांकि सरकार बनाने वाले नम्बर एनडीए के पास दिख रहे हैं। 
जवाब: मैं पहले ही कह रहा था कि नतीजे अनुमानों से अलग होंगे। जो अब दिख रहे हैं। नम्बर की सियासत आप आगे देखते जाइए।

सवाल: लेकिन आंकड़े अभी भी आपके पक्ष में उस तरह नहीं हैं जिससे सरकार बन सके। 
जवाब: आप इंतजार करो। जितने नम्बर हमारे पास आ रहे हैं वो परिवर्तन के लिए पर्याप्त है। बहुत कम मार्जिन है। 

सवाल: भाजपा ने चार सौ पार की बात कही थी। लेकिन अब जो नम्बर दिख रहे हैं वो बहुत कम हैं।
जवाब: चार सौ पार ये चंडीगढ़ मेयर चुनाव के परिणामों के तर्ज पर कर रहे थे। लेकिन जनता ने एक्सपोज कर दिया। अब सब नम्बर हमारे और आपके सामने हैं। 

सवाल: किन मुद्दों पर आपको लगता है कांग्रेस और गठबंधन को वोट मिले। 
जवाब: जनता के मुद्दों पर। हम उन मुद्दों के साथ जनता के बीच में गए जो उनके वास्तविक मुद्दे थे। लोगों ने मुहब्बत के नाम पर जमकर वोटिंग की।

सवाल: अपने कहा कि परिवर्तन होगा और सरकार आप बनाएंगे। लेकिन अभी नम्बर नहीं दिख रहे हैं आपके पास। फिर किस तरह के परिवर्तन की बात कर रहे हैं। क्या और दल भी आपके संपर्क में हैं। या आपकी पार्टी या गठबंधन संपर्क कर रहे हैं।
जवाब: सियासत में सब संभव है। शाम तक पूरे परिणाम आने के बाद पार्टी की बैठके होंगी। उसके बाद सियासी तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed