फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2024 Politics News: PM Modi To Interact NDA MPs In 10 Groups First Meeting From July 25

मिशन 2024: अब राजग सांसदों से रूबरू होंगे पीएम, 10 समूह बनाए, 25 जुलाई को यूपी-पूर्वोत्तर के MP के साथ बैठक

Fri, 21 Jul 2023 06:21 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 21 Jul 2023 06:21 AM IST
सार

भाजपा सूत्रों ने बताया कि विस्तारित राजग की बैठक में इस विषय में मंत्रणा हुई थी। इसके बाद तय किया गया कि पीएम मोदी अब लोकसभा चुनाव तक राजग सांसदों के अलग-अलग समूहों के साथ बैठक कर संबंधित क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों से अवगत होंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Politics News: PM Modi To Interact NDA MPs In 10 Groups First Meeting From July 25
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री अब राजग के सांसदों के अलग-अलग समूहों के साथ बैठक करेंगे। आमतौर पर हर सत्र में अलग-अलग राज्यों के सांसदों के समूहों के साथ होनी वाली प्रधानमंत्री मोदी की नियमित बैठक को विस्तार दिया गया है। इसके लिए राजग के दोनों सदनों के सांसदों के दस समूह तैयार किए गए हैं। बैठक का सिलसिला 25 जुलाई से शुरू होगा। यह निर्णय बीते मंगलवार को हुई विस्तारित राजग की बैठक के बाद लिया गया है।

विज्ञापन


भाजपा सूत्रों ने बताया कि विस्तारित राजग की बैठक में इस विषय में मंत्रणा हुई थी। इसके बाद तय किया गया कि पीएम मोदी अब लोकसभा चुनाव तक महज भाजपा के सांसदों के अलग-अलग समूहों के साथ नहीं बल्कि राजग सांसदों के अलग-अलग समूहों के साथ बैठक कर संबंधित क्षेत्र से जुड़ी चुनौतियों से अवगत होंगे। इस संदर्भ में हर समूह में 35 से 40 सांसदों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों का कहना है कि राजग में बेहतर तालमेल के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी गठबंधन में शामिल अलग-अलग दलों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। पार्टी जहां सरकार में है, वहां सहयोगी दलों के सामने आ रही समस्या के अलावा पार्टी जहां सत्ता में नहीं है, वहां राज्य इकाई के साथ आ रही समस्या पर इन बैठकों में बातचीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर दिन दो क्षेत्रों की बैठक
प्रधानमंत्री मोदी 25 जुलाई से हर दिन दो क्षेत्रों के सांसदों के साथ बैठक करेंगे। इस क्रम में पहला नंबर उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर का होगा। इसके बाद पीएम संभवत: राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के सांसदों के साथ बैठेंगे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री संबंधित समूह से जुड़े राज्यों की ताजा स्थिति की भी जानकारी लेंगे। इसके अलावा सांसदों से क्षेत्र में सामने आ रही चुनौतियों की भी जानकारी लेंगे।


दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही जारी है बैठकों का दौर
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही प्रधानमंत्री मोदी की इच्छा के अनुरूप हर सत्र में इस तरह की बैठकों का आयोजन हो रहा था। अंतर बस इतना है कि पहली बार इन बैठकों में राजग के सांसदों को भी शामिल किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री करेंगे। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के भी शामिल रहने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed