{"_id":"5c7f3f3fbdec2214154e91a4","slug":"lok-sabha-election-2019-what-is-topics-of-hardoi-uttar-pradesh-for-developement","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासंग्राम 2019: यूपी के हरदोई पहुंचा चुनावी रथ, विकास के इन मुद्दों पर बेबाक बोले लोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महासंग्राम 2019: यूपी के हरदोई पहुंचा चुनावी रथ, विकास के इन मुद्दों पर बेबाक बोले लोग
Wed, 06 Mar 2019 09:02 AM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 06 Mar 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
Mahasangram 2019
देश में बने चुनावी माहौल के बीच सभी दलों के लिए लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम से कम नहीं है। खासकर 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में लोगों का मिजाज समझने में सभी दल लगे हुए हैं। ऐसे में जनता क्या चाहती है? जनता के मुद्दे क्या हैं, उसके दिल में क्या है? राजनेताओं के वादों और दावों के पीछे का सच क्या है? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब के लिए अमर उजाला डॉट कॉम का राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ पहुंच रहा है लोगों के बीच।
विज्ञापन
आज हम जब उत्तर प्रदेश के हरदोई पहुंचे, तो यहां के लोगों ने रोजगार, भ्रष्टाचार, अतिक्रमण, स्वच्छता समेत कई मुद्दों पर बेबाकी से बात रखी। कुछ युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट देने की बात कही, तो कुछ युवा स्थानीय सांसद के काम से असंतुष्ट दिखे। लोगों ने कहा कि सांसद ने जो दो गांव गोद लिए थे, वह अबतक गोद में ही हैं, चलने लायक नहीं हुए हैं। वहीं, कुछ लोग काम से संतुष्ट भी दिखें। अन्य मुद्दों पर भी लोगों ने बेबाकी से राय रखी।
विज्ञापन