फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha election 2019 : Shashi Tharoor tweet on controversy, BJP and CPI demanding apology

शशि थरूर के ट्वीट पर विवाद, भाजपा और माकपा ने की माफी की मांग

Sat, 30 Mar 2019 08:19 PM IST
अमर शर्मा भाषा, तिरुवनंतपुरम
भाषा, तिरुवनंतपुरम Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 30 Mar 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : Shashi Tharoor tweet on controversy, BJP and CPI demanding apology
शशि थरूर ( फाइल फोटो ) - फोटो : Instagram

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। भाजपा और माकपा ने थरूर पर मछुआरा समुदाय के अपमान का आरोप लगाते हुए उनसे माफी की मांग की। पूर्व केंद्रीय मंत्री और तिरुनंतपुरम से सांसद थरूर ने हाल ही में तिरुवनंतपुरम के एक मछली बाजार गए थे और वहां मछली बेच रही महिलाओं से बात कर कुछ तस्वीरें साझा की थीं।

विज्ञापन


इसके बाद थरूर ने ट्वीट किया कि शाकाहारी, अतिसंवेदनशील (स्क्वीमिश) सांसद होने बाद भी मछली बाजार जाकर बहुत उत्साहित हूं। थरूर के अतिसंवेदनशील के इस्तेमाल से विवाद खड़ा हो गया। थरूर ने इस शब्द का मतलब बताते हुए खुद का बचाव भी किया।
विज्ञापन


थरूर की सफाई के बावजदू माकपा और भाजपा ने उनपर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद ने अपने शब्दों के चयन से मछुआरा समुदाय का अपमान किया है। भाजपा उम्मीदवार कुम्मानम राजशेखरन ने कहा कि थरूर को माफी मांगनी चाहिए और उनका सोशल मीडिया के जरिए मछुआरा समुदाय को अपमानित करना अत्यंत निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मछुआरों ने भी ट्वीट को लेकर कोच्चि, कोल्लम और कोझीकोड़ में मार्च निकाला और कहा कि उनका अपमान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed