फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Rift in RJD deepens as Tej Pratap proposes Jehanabad Shivhar candidates

टिकट बंटवारे को लेकर लालू परिवार में फूट, तेजप्रताप दो सीटों पर उम्मीदवार उतारने पर अड़े

Sat, 30 Mar 2019 06:24 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Sat, 30 Mar 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Rift in RJD deepens as Tej Pratap proposes Jehanabad Shivhar candidates
लालू परिवार में फूट? - फोटो : Amar Ujala
बिहार में टिकट बंटवारे को लेकर लालू परिवार में फूट बढ़ गई है। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने जहानाबाद और शिवहर सीट से अपने उम्मीदवार उतारने का एलान कर दिया है। जहानाबाद से चंद्रप्रकाश और शिवहर से अंगेश सिंह को खड़ा करने की बात कही है। राजद ने जहानाबाद से सुरेंद्र यादव को उतारा है। दिलचस्प ये है कि शिवहर सीट से प्रत्याशी की घोषणा अभी नहीं की गई है। 
विज्ञापन


खबर तो ऐसी भी है कि पार्टी में अपना राजनैतिक कद गंवाने के बाद लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप सारण से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। बड़ी बात यह है कि इस सीट से राजद ने उनके ससुर चंद्रिका राय को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को तमाम जद्दोजहद के बाद, महागठबंधन ने सीट बंटवारे के साथ उम्मीदवारों का एलान किया। राजद ने अपने सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। तेजस्वी से जब तेज प्रताप को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी में हर नेता को सुझाव और राय देने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को ही तेज प्रताप यादव ने बगावत की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने राजद की छात्र विंग से इस्तीफा दे दिया था। तेज प्रताप ने ट्वीट किया- छात्र राष्ट्रीय जनता दल के संरक्षक के पद से मैं इस्तीफा दे रहा हूं। नादान हैं वो लोग जो मुझे नादान समझते हैं। कौन कितने पानी में है सबकी है खबर मुझे। 

जाहिर है, सीट बंटवारे को लेकर तेज प्रताप खासे नाखुश हैं और पार्टी में अपनी बात मनवाने के लिए किसी बड़े कदम का एलान भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed