फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Election Results 2019: एनडीए 350 पार, राहुल गांधी से दिग्विजय सिंह तक ने स्वीकारी हार

Thu, 23 May 2019 11:28 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Thu, 23 May 2019 11:28 PM IST
खास बातें

  • रुझान और नतीजे मिलाकर भाजपा अपने दम पर 300 पार
  • रुझानों में एनडीए 340 सीट के पार
  • शत्रुघ्न सिन्हा, मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे दिग्गज हारे
  • अमेठी में स्मृति ईरानी और राहुल गांधी के बीच दिख रही है कड़ी टक्कर

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Results Live- Election Vote Counting, Chunav Result News Today BJP Congress
आया तो मोदी ही! - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:30 PM, 23-May-2019
नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच दिया भाषण। कहा- आज स्वयं मेघराज भी इस विजयोत्सव में शरीक होने के लिए हमारे बीच हैं। 2019 लोकसभा के चुनाव में हम सब देशवासियों के पास नए भारत के लिए जनादेश लेने गए थे। आज हम देख रहे हैं कि देश के कोटि-कोटि नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया है। पीएम के भाषण की बड़ी बातें यहां पढ़ें
06:23 PM, 23-May-2019
दिग्विजय सिंह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि वो जनादेश को मानते हैं।
विज्ञापन
06:15 PM, 23-May-2019
भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी आहिस्ता-आहिस्ता जीत की तरफ कदम बढ़ा रही हैं। उन्होंने ट्वीट किया है।
 

 
06:12 PM, 23-May-2019
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर हैंडल से 'चौकीदार' शब्द हटाया। 
 

 
06:08 PM, 23-May-2019
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए हार की जिम्मेदारी ली। कहा जा रहा है कि राहुल ने इस्तीफे की पेशकश भी की है।
05:22 PM, 23-May-2019
भोपाल से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर, पूर्व सीएम और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मुकाबले करीब 3 लाख वोट से आगे चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:34 PM, 23-May-2019
उत्तर मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने एनडीए उम्मीदवार गोपाल शेट्टी को जीत की बधाई दी। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ईवीएम की खामियों को लेकर उनकी पार्टी ने एक रिपोर्ट तैयार की जिसे वो जल्द चुनाव आयोग को सौंपेंगे।
03:58 PM, 23-May-2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगन मोहन रेड्डी को तेलुगू और नवीन पटनायक को ओड़िया भाषा में बधाई दी है। दोनों ने विधानसभा चुनावों में जोरदार जीत हासिल की है।
03:51 PM, 23-May-2019
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सिद्धू पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सिद्धू के पाकिस्तान जाकर जनरल बाजवा के गले लगने से पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा।
03:34 PM, 23-May-2019
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचे। 
 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed