{"_id":"5c98a1f4bdec2213fd299733","slug":"lok-sabha-election-2019-rashid-alvi-withdraws-from-amroha-sachin-chaudhary-replaces-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशिद अल्वी ने कांग्रेस को दिया झटका, अमरोहा से लड़ने से इनकार, ये हो सकता है असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राशिद अल्वी ने कांग्रेस को दिया झटका, अमरोहा से लड़ने से इनकार, ये हो सकता है असर
Mon, 25 Mar 2019 03:10 PM IST
संदीप भट्ट
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 25 Mar 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
राशिद अल्वी
- फोटो : ANI
राशिद अल्वी ने अमरोहा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इसे कांग्रेस के लिए तगड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस ने अब सचिन चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। हाल ही में इस सीट से उम्मीदवार घोषित किये गए अल्वी ने खराब सेहत का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से मना कर दिया। माना जा रहा है कि अल्वी, पहली लिस्ट में नाम न होने से भी नाराज चल रहे थे।
गौरतलब है कि अमरोहा से हाल ही में अल्वी को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित किया था। अमरोहा सीट से भाजपा ने कंवर सिंह तंवर और बसपा ने दानिश अली को मैदान में उतारा है। दानिश अली, पिछले दिनों जद (एस) से बसपा में शामिल हुए थे। अमरोहा सीट पर जातीय समीकरण देखें तो यहां 20 फीसदी से ज्यादा आबादी मुस्लिम है। ऐसे में राशिद अल्वी के तौर पर कांग्रेस के पास एक मजबूत चेहरा था। लेकिन अब सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार दानिश अली को फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
राशिद अल्वी कांग्रेस की 10 सदस्यीय घोषणापत्र कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन
Congress: Sachin Chaudhary to contest from Amroha seat instead of Rashid Alvi. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/mMlT2DoKGi
— ANI UP (@ANINewsUP) March 25, 2019विज्ञापन