फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha election 2019: Raj Babbar says ye RSS ka Hindutva hai

सफाईकर्मियों के पैर धोने पर राज बब्बर ने पीएम मोदी को घेरा, कहा- ये संघ का हिंदुत्व है

Mon, 25 Feb 2019 05:08 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Mon, 25 Feb 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha election 2019: Raj Babbar says ye RSS ka Hindutva hai
पीएम पर हमलावर राज बब्बर - फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफाई कर्मचारियों के पैर धोने को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां पैर धोने की परंपरा पुरानी है। कन्याओं के पैर धोकर उनकी पूजा होती है। लेकिन, भाजपा वाले पैर धोकर नई-नई पूजा निकाल रहे हैं। उन्होंने इसे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का हिंदुत्व बताया है। राज बब्बर यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के पैर धोने से अच्छा है, उन लोगों के लिए अच्छे कपड़े दे देते।

विज्ञापन

 

राज बब्बर ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के पांच सफाई कर्मचारियों के पैर धोने को लेकर मजाक भी शुरू हो चुका है।

अपने कुंभ दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच सफाई कर्मचारियों के पैर धोए थे। इनमें तीन पुरुष सफाई कर्मचारी और दो महिला सफाई कर्मचारी थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कुंभ यात्रा के दौरान सफाई कर्मचारी प्यारेलाल, होरीलाल, नरेश कुमार, चौबी और ज्योति के पैर धोए थे। जब इस पर राज बब्बर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी की नई-नई पूजा परंपरा बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed