राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, लिखा- क्या आप भ्रष्टाचार पर बहस से डरते हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी ने आगे लिखा कि अगर आप भ्रष्टाचार पर मुझसे बहस करने से डरते हैं तो मैं इसे और आसान बना सकता हूं। राहुल गांधी ने कहा कि इसे खुली किताब वाला इम्तिहान बना देते हैं ताकि आप तैयारी कर सकें। इसके साथ ही राहुल गांधी ने तीन चीजें लिखीं। इनमें उन्होंने राफेल को अनिल अंबानी और नोटबंदी को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से जोड़ा। इसके अलावा नीरव मोदी का जिक्र भी किया।
Dear PM,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 9, 2019
Scared of debating me on corruption? I can make it easier for you.
Let’s go open book, so you can prepare:
1. RAFALE+Anil Ambani
2. Nirav Modi
3. Amit Shah+Demonetisation #Scared2Debate
गौरतलब है कि राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हमलावर रुख अपना रहे हैं। 'चौकीदार चोर है' नारे के जरिए राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इससे पहले भी वह प्रधानमंत्री को बहस की चुनौती दे चुके हैं।