योगी सरकार के दो साल पूरे होने पर बोलीं प्रियंका- प्रचार का शोर, जमीनी हकीकत कुछ और
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बयान पर प्रियंका गांधी ने जमकर हमला बोला है। प्रियंका ने कहा कि रिपोर्ट कार्ड, प्रचार, लगता बहुत अच्छा है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं है। मैं रोज लोगों से मिल रही हूं और मुझे यही पता चल रहा है कि छात्र हों, नौजवान हों, किसान हों, शिक्षामित्र हों, सब प्रताड़ित हैं। वो जो प्रचार करते हैं और जो होता है, उसमें बहुत फर्क है।"
#WATCH Congress General Secretary UP-East Priyanka Gandhi Vadra in Bhadohi, on completion of 2 years of Yogi govt, says, 'Report card, promotions, all of it sounds good but there's nothing on ground, I'm meeting people everyday, all the people are in distress. pic.twitter.com/rr6KYbJByT
— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2019विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के दो साल पूरा होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने सरकार के दो साल के कार्यकाल का हिसाब देते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य में विकास का माहौल बना है। पहले प्रदेश की पहचान अपराध और अव्यवस्था से होती थी। सपा शासनकाल में हर साल दंगे होते थे पर भाजपा की सरकार में प्रदेश की कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ है।
उन्होंने कहा कि यूपी की पहचान एक बीमारू राज्य के रूप में होती थी, लेकिन पिछले दो साल में प्रदेश की छवि बदली है। हमारी सरकार आने के बाद 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया। प्रदेश में इन्वेस्टर्स समिट के द्वारा करीब चार लाख 28 हजार करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव पास हुए।
कानून-व्यवस्था में सुधार की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पिछले दो साल में 3300 इनकाउंटर हुए जिससे कि अपराधियों में भय का माहौल व्याप्त हुआ। 74 कुख्यात अपराधी मारे गए। 12000 से ज्यादा अपराधियों ने इनकाउंटर किया। प्रदेश में दो साल में एक भी दंगा नहीं हुआ, जबकि सपा-बसपा कार्यकाल में तो दंगे लगातार होते थे। महिलाओं में सुरक्षा की भावना आई। इन दो वर्षों में एसिड अटैक की एक भी घटना नहीं हुई।
योगी ने किसानों के लिए किए गए सरकार के कामों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने आते ही प्रदेश के 86 लाख लघु एवं सीमांत किसानों का कर्जमाफ किया। किसानों को उनकी फसलों का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलने लगा है। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1460 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 1840 रुपये प्रति क्विंटल किया गया। सरकार ने बिचौलियों पर लगाम लगाई। आज प्रदेश उन राज्यों में शामिल हो गया है जहां किसानों को 18 घंटे बिजली मिल रही है।