{"_id":"5c7f48d9bdec22146079187f","slug":"lok-sabha-election-2019-pm-modi-in-tamilnadu-and-karnataka-amit-shah-in-telangana-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी हलचल: प्रधानमंत्री आज कर्नाटक और तमिलनाडु में, अमित शाह तेलंगाना दौरे पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनावी हलचल: प्रधानमंत्री आज कर्नाटक और तमिलनाडु में, अमित शाह तेलंगाना दौरे पर
Wed, 06 Mar 2019 09:43 AM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 06 Mar 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र माेदी के साथ अमित शाह
लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की रैलियों, बैठकों और जनसभाओं का दौर तेज हो चला है। खासकर भाजपा लगातार नॉनस्टॉप रैलियां कर रही है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत के दौरे पर हैं, तो दूसरी ओर अमित शाह भी तेलंगाना जाएंगे। कार्यक्रम सरकारी हो या चुनावी, मकसद इन दिनों चुनावी ही नजर आ रहा है। अब, जबकि लोकसभा चुनाव 2019 के तारीखों की घोषणा होनी बाकी रह गई है, तो नेता भी परस्पर विरोधियों पर आक्रामक दिख रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पहले कर्नाटक जाएंगे और फिर वहां से तमिलनाडु रवाना होंगे। कर्नाटक के कलाबुर्गी में वह योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावे वह आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों से भी मुखातिब होंगे। कर्नाटक में जनसभा के बाद वह तमिलनाडु पहुंचेंगे, जहां दोपहर बाद उनका कार्यक्रम आयोजित है। कांचीपुरम में वह योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Schedule of PM Shri @narendramodi’s public programs in Karnataka and Tamil Nadu today. pic.twitter.com/9WdxOgLtPv
— BJP (@BJP4India) March 6, 2019
विज्ञापन
इधर, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तेलंगाना दौरे पर हैं। बुधवार को वह तेलंगाना के निजामाबाद में शक्ति केंद्र प्रभारियों के सम्मेलन में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में तेलंगाना के लगभग सारे शक्ति केंद्रों के प्रमुख शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर इस सम्मेलन को भी अहम बताया जा रहा है।