फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election 2019: PM Modi attacked on Congress and JDS in a public rally in Karnataka

कर्नाटक में गरजे पीएम मोदी- 56 इंच का नाम सुनते ही कांग्रेस की नींद उड़ जाती है

Wed, 06 Mar 2019 01:22 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 06 Mar 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: PM Modi attacked on Congress and JDS in a public rally in Karnataka
PM Narendra Modi in Karnataka - फोटो : twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के कलबुर्गी में योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के बाद आयोजित रैली में राज्य की कांग्रेस और जेडीएस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 56 इंच का नाम सुनते ही कांग्रेस की नींद उड़ जाती है। कर्नाटक की जनता की पीठ में छुरा भोंक कर कांग्रेस सत्ता में पहुंची है और यहां के सीएम रिमोट से चलते हैं। 

विज्ञापन


जनसभा में मोदी ने कहा कि आज कर्नाटक के लिए 1000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है। पहले रायचूर में सिर्फ ढाई एकड़ में जो पेट्रोल डिपो फैला था वो अब 56 एकड़ से ज्यादा जमीन पर बनाया जा रहा है। 56 शब्द सुनते ही कांग्रेस वालों की नींद खराब हो जाती है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली बार चुनाव के दौरान आपके बीच आया था। तब आपसे कहा था कि सामान्य जनों के विकास में कोई कसर नहीं छोडूंगा। जबसे आपने प्रधानसेवक को दायित्व सौंपा है तब से केंद्र सरकार कर्नाटक के लिए कई काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग इकट्ठा हो रहे हैं मोदी को हटाने के लिए और मोदी मेहनत कर रहा है आतंकवाद को हटाने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों के लिए 70 सालों में किसी ने नहीं सोचा। हमने सीधे खाते में राशि भेजने की योजना बनाई, लेकिन यहां की कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार ने किसानों की सूची अबतक नहीं भेजा है। इस कारण राज्य के लाखों किसान अबतक योजना से वंचित हैं। कर्नाटक का कोई भी किसान इन किसान विरोधी लोगों को माफ नहीं करेगा। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि अगर किसानों के हक के बीच में वे दीवार बनकर खड़े रहे तो किसान उन्हें ध्वस्त कर देंगे। यही वंशवाद करने वाले महामिलावट के लोगों की मंशा है। वे गरीबों के वोट ले जाने के बाद उन्हें भूल जाते हैं। 

'वे लोग वादा कर के भूल जाते हैं'

उन्होंने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर कर्नाटक सरकार ने वोट मांगे थे। उन्होंने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे। लेकिन उन्होंने जनता को मूर्ख बनाया। किसानों पर उल्टे केस कर दिए। पुलिसवालों को भेजा। यही उनका तरीका है। ऐसे खिलाड़ियों का हिसाब बराबर करने का मौका आ गया है। यह किसानों तक लाभ पहुंचाने में अड़ंगे डाल रहे हैं। वे यह इसलिए नहीं कर रहे क्योंकि इसमें बिचौलियों का लाभ नहीं है।

उन्होंने मंच पर अपना भाषण शुरू करने से पहले कहा कि कर्नाटक में विकास की गति को विस्तार देते हुए आज लगभग एक हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करके मैं आपके पास आया हूं। 



बुधवार को कर्नाटक के कलबुर्गी पहुंचे प्रधानमंत्री ने राज्य की जनता को लाभ पहुंचाने के लिए ऊर्जा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने यहां ईएसआईसी हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज, बेंगलुरु भी लोगों की सेवा में समर्पित किया। इसके अलावे उन्होंने हुबली में एक अस्पताल के सुपर स्पेशिएलिटी ब्लॉक भी समर्पित किया। साथ ही बीपीसीएल डिपो के रायचूर से कलबुर्गी तक योजना का शिलान्यास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed