फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Now the battle for the last two phase of 118 seats

लोकसभा चुनाव 2019: अब अंतिम दो चरण की 118 सीटों पर आर-पार की लड़ाई

Tue, 07 May 2019 03:55 AM IST
गौरव द्विवेदी हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 07 May 2019 03:55 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Now the battle for the last two phase of 118 seats
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala

सत्रहवीं लोकसभा चुनाव का सियासी ऊंट किस करवट बैठेगा, इसकी चाबी अंतिम दो चरणों की बाकी बची 118 सीटों के मतदाताओं के हाथ में है। भाजपा ने अगर पुराना प्रदर्शन दोहराया तो उसके लिए सत्ता की राह आसान होगी। इसके उलट अगर कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों पर मतदाताओंं की मेहरबानी बरसी तो सत्ता बरकरार रखना भाजपा के लिए टेढ़ी खीर साबित होगी। 

विज्ञापन


बीते चुनाव की बात करें तो इन 10 राज्यों में से हिंदी पट्टी के 8 राज्यों में भाजपा का जादू मतदाताओं के सिर चढ़कर बोला था। भाजपा की अगुवाई वाले राजग ने प. बंगाल और पंजाब की 30 सीटों को छोड़कर बाकी बची 98 में से 81 सीटों पर जीत का झंडा बुलंद किया था। राजग ने कुल 118 सीटों में से 86 सीटें अपने नाम की थी। अब पार्टी के सामने सत्ता बचाने के लिए अपना ही पुराना प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है।
विज्ञापन


कांग्रेस-टीएमसी के लिए करो या मरो का मुकाबला

अंतिम दो चरण के चुनाव कांग्रेस और टीएमसी के लिए करो या मरो का मुकाबला है। बीते चुनाव में 118 सीटों में से कांग्रेस के हाथ महज 6 सीटें हाथ लगी थीं। भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए पार्टी के सामने अपने शासन वाले राज्य पंजाब और मध्य प्रदेश में ताकत दिखानी होगी, वहीं यूपी, बिहार, झारखंड में हर हाल में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। अंतिम दो चरण के मतदान में शामिल सीटों में से तृणमूल कांग्रेस के पास पश्चिम बंगाल की सभी 17 सीटें थीं। इस बार राज्य में उसे भाजपा से कड़ी टक्कर मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में महागठबंधन और भाजपा में सीधी टक्कर

अब यूपी की 27 सीटों पर मतदान होना है। बीते चुनाव में भाजपा ने 26 सीटों पर कब्जा जमाया था। सपा को महज आजमगढ़ की सीट मिली थी। इस बार सपा-बसपा गठबंधन और भाजपा में सीधी टक्कर है। अंतिम दो चरणो ंमें पीएम मोदी, अखिलेश, दिग्विजय सिंह और दर्जन भर मंत्रियों  की सीटों पर चुनाव होगा।

इस बार बंगाल-ओडिशा बैटल ग्राउंड दोनों राज्यों में मोदी शाह की 50 रैलियां

बीते चुनाव में मोदी और शाह ने यूपी को बैटल ग्राउंड बनाया था, इस बार प. बंगाल और ओडिशा को बनाया। ओडिशा में पीएम ने 8 तो शाह ने 16 रैलियां कीं। प. बंगाल में दोनों नेता अब तक 26 रैलियां कर चुके हैं। बाकी 17 सीटों के लिए दोनों नेता एक दर्जन से अधिक रैलियां करेंगे। पश्चिम बंगाल में बाकी बची सभी सीटें फिलहाल टीएमसी के पास हैं।


नहीं चलेगा मोदी का नारा : ममता

पश्चिम बंगाल में ‘वंदे मातरम् और जयहिंद’ का नारा चलता है। यहां पर मोदी के मन का नारा नहीं चलेगा। क्या चुनाव आने पर भगवान रामचंद्र भाजपा के चुनाव एजेंट बना दिए जाते हैं?    
-ममता बनर्जी, सीएम पश्चिम बंगाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed