फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019 North East Rich Candidates Are On Top In Property Assets Called Dhankuber

लोकसभा चुनाव 2019: लगातार बढ़ रहे हैं ‘धनकुबेर’ उम्मीदवार, इन राज्यों में सबसे ज्यादा करोड़पति

Mon, 13 May 2019 08:57 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Mon, 13 May 2019 08:57 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 North East Rich Candidates Are On Top In Property Assets Called Dhankuber
Rich Candidates

लोकसभा चुनावों में लगातार करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 2019 के लोकसभा चुनावों में 29 प्रतिशत उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके पास करोड़ों की संपत्ति है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ऐसे दल हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा 83 प्रतिशत करोड़पति उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

विज्ञापन


एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनावों में 8049 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें से 7928 उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण करने पर सामने आया है कि तकरीबन 2297 (29 प्रतिशत) उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति 1 करोड़ या या उससे ज्यादा है। वहीं 2014 में 8205 उम्मीदवारों में से 2217 करोड़पति थे। जबकि 2009 में यह संख्या 1249 थी, जबकि उन चुनावों में 7810 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4.14 करोड़ है। इनमें से बिहार, पाटलीपुत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रमेश कुमार शर्मा की कुल संपत्ति 1107 करोड़ रुपये से ज्यादा है। जबकि तेलंगाना के चेवेला से तेलंगाना की चेवेला लोकसभा सीट से कांग्रेस ने कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी को टिकट दिया है। रेड्डी ने अपनी सम्पत्ति 895 करोड़ से ज्यादा बताई है। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र और एमपी के छिंदवाड़ा से किस्मत आजमा रहे नकुलनाथ ने जो कुल संपत्ति का जो ब्यौरा चुनाव आयोग को सौंपा है, उसके मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 660 करोड़ से ज्यादा है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक राइट्स (एडीआर) के संस्थापक और आईआईएम, अहमदाबाद में प्रोफेसर रह चुके जगदीप छोकर के मुताबिक करोड़पति राज्यों में उत्तरपूर्व टॉप पर है। सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार 83 प्रतिशत अरुणाचल प्रदेश से हैं, उसके बाद 78 प्रतिशत मेघालय से और 67 प्रतिशत मिजोरम से हैं। वहीं सबसे कम करोड़पति उम्मीदवार तेलंगाना में 18 प्रतिशत हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा के 433 उम्मीदवारों में से 361 (83 प्रतिशत) करोड़पति हैं। वहीं कांग्रेस ने 419 में से 348 (83 प्रतिशत), बसपा ने 381 में से 127 (33 प्रतिशत) और एनसीपी ने 34 में से 20 (59 प्रतिशत) करोड़पतियों और सीपीआई (एम) ने 69 में से 25 (36 प्रतिशत) कुबेरपतियों को चुनाव मैदान में उतारा है।

वहीं भाजपा के 433 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 13.37 करोड़ रुपये, कांग्रेस के 419 उम्मीदवारों की 19.92 करोड़ रुपये, बसपा के 381 उम्मीदवारों का संपत्ति औसत 3.86 करोड़ रुपये, सीपीआई(एम) के 69 उम्मीदवारों का औसत 1.28 करोड़ और 3370 निर्दलीयों की औसतन संपत्ति 1.25 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed