फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election 2019: Law and order is meant corruption for Congress, said Amit shah

मध्य प्रदेश में बोले अमित शाह- कांग्रेस के लिए 'लॉ एंड ऑर्डर' मतलब घूस लो और काम करो

Thu, 07 Mar 2019 02:09 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Thu, 07 Mar 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: Law and order is meant corruption for Congress, said Amit shah
सागर रैली में बोले अमित शाह - फोटो : Amar Ujala

मध्यप्रदेश के सागर में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में लॉ एंड ऑर्डर मतलब कानून व्यवस्था थी, लेकिन कांग्रेस के लिए यह 'घूस लो और काम करो' जैसा है। उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा की गई किसानों की कर्जमाफी पर भी सवाल उठाए। 

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि शिवराज जी की सरकार में लॉ एंड ऑर्डर का मतलब था कानून-व्यवस्था। अब यहां लॉ एंड ऑर्डर का मतलब हैं- लो और ऑर्डर करो। यानी कि घूस लो और काम करो। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना को किसानों के लिए श्रेयस्कर बताया और कांग्रेस द्वारा कर्जमाफी को धोखा बताया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि 50 हजार करोड़ का कर्ज माफ करना था, आपने केवल पांच हजार करोड़ का कर्ज माफ किया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों ओले गिरे, किसानों को नुकसान पहुंचा, लेकिन कमलनाथ सरकार ने केवल आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी पर बोला हमला

चुनाव से पहले यहां दिल्ली से कांग्रेस के शहजादे आते थे और कर्जमाफी का वादा करते थे। 50 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ करना था और अभी तक 5 हजार करोड़ का भी कर्ज माफ नहीं किया। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के किसानों को छलने का काम किया है। राहुल बाबा सलाह दे रहे हैं की लोन माफ कीजिए। राहुल बाबा जरा इतना बता दें कि रबी की फसल कौन सी होती है और खरीफ की कौन सी होती है। उन्हें ये नहीं मालूम कि आलू जमीन के ऊपर होता हैं या नीचे और वो हमें किसानों के लिए सलाह दे रहे हैं। 

'गरीबों की हाय मत ले सरकार'

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार की 133 लोक कल्याणकारी योजनाओं को मध्य प्रदेश में बंद कराने का पाप कमलनाथ सरकार कर रही है। मध्य प्रदेश सरकार आयुष्मान भारत योजना में अड़ंगे लगा रही है। मैं यहां के मुख्यमंत्री को चेतावनी देता हूं कि गरीबों की हाय मत लीजिए। 

उन्होंने कहा कि मोदीजी ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत की सरहदों के साथ छेड़छाड़ करने का परिणाम क्या होता है। एक बार सर्जिकल स्ट्राइक और एक बार एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों का खात्मा किया है। 



कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि 2019 का चुनाव हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण चुनाव है। इसमें हमें अपनी पूरी ताकत लगानी है और देश में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि जहां पर बूथ का कार्यकर्ता मजबूत होता हैं, वहां भाजपा की जीत सुनिश्चित होती है। मध्य प्रदेश में भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक बहुत मजबूत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed