फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: EVM on target of opposition, 'agencies are not trustworthy'

लोकसभा चुनाव 2019: विपक्ष के निशाने पर फिर ईवीएम, 'एजेंसियां भरोसेमंद नहीं'

Tue, 21 May 2019 02:32 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 21 May 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: EVM on target of opposition, 'agencies are not trustworthy'
ईवीएम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रविवार को लोकसभा चुनाव से जुड़े एग्जिट पोल्स के नतीजे आने के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एक बार फिर से विपक्ष के निशाने पर है। टीडीपी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू जहां इस मुद्दे पर चुनाव आयोग के समक्ष धरना देने के लिए दूसरे दलों को मनाने में जुटे हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने कहा कि अगर एग्जिट पोल्स का अनुमान सच साबित हुआ तो इसका सीधा सा मतलब है कि ईवीएम में धांधली की गई। वहीं तृणमूल प्रमुख ने कहा कि ईवीएम में धांधली का अवसर देने के लिए एग्जिट पोल्स में भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन


अल्वी ने कहा कि एग्जिट पोल्स का अनुमान एकतरफा है। अगर इस पोल्स के नतीजे सही साबित होते हैं तो इसका मतलब है कि ईवीएम में धांधली हुई है। इस क्रम में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार की साजिश रचकर ईवीएम के प्रति सकारात्मक माहौल बनाया गया। फिर एग्जिट पोल्स कराने वाली एजेंसियां भरोसेमंद नहीं हैं। इनका पूर्व में स्टिंग ऑपरेशन भी हुआ है।
विज्ञापन


उधर, चंद्रबाबू नायडू सहित 21 दलों के नेता मंगलवार को चुनाव आयोग से मिलेंगे। ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करते हुए नायडू ने कहा कि आयोग मतगणना के दौरान वीवीपैट की गिनती और उसका हर हाल में मिलान करे। जबकि ममता ने दावा किया कि एग्जिट पोल्स के जरिए भाजपा के जीतने की धारणा बनाने की कोशिश की गई। जीतने की धारणा बनाकर भाजपा ईवीएम में हेराफेरी करना चाहती है। उन्होंने एग्जिट पोल्स को बकवास भी करार दिया। उन्होंने कहा कि वह चुनाव सुधारों को लेकर चल रही मुहिम को जारी रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed