फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha election 2019: Elections for 91 seats tomorrow

उल्टी गिनती शुरू, पहले दौर का शोर थमा, 91 सीटों पर चुनाव कल

Wed, 10 Apr 2019 02:40 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली  Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 10 Apr 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: Elections for 91 seats tomorrow
EVM
लोकसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है।  11 अप्रैल को पहले चरण के होने वाले मतदान के लिए 91 लोकसभा सीटों और 20 राज्यों में मतदान होगा। यह राज्य हैं, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालेंड, उड़ीसा, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्ष्यद्वीप है।  अगर राज्यवार डेटा की बात करें प्रमुख राज्यों में जहां पहले चरण में मतदान होना है इस प्रकार है।  
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की आठ सीटों के लिए 16633 मतदान केंद्रों पर 96 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और बसपा, सपा तथा रालोद का महागठबंधन के मध्य है। उत्तराखंड में 5 सीटों पर 52 उम्मीदवार मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 11235 मतदान केंद्रों पर मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और बसपा के मध्य है।  बिहार में चार सीटों  पर लोकसभा चुनाव हैं। इस पर 44 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य दल भाजपा, जेडीयू और कांग्रेस राजद का गठबंधन है।  
विज्ञापन


यहां पर मतदान केंद्रों की संख्या 7486 है। बंगाल में 2 सीटों पर 18 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य मुकाबला टीएमसी, भाजपा, कांग्रेस, वाम दल के मध्य मुकाबला है।   यहां मतदान केंद्रों की संख्या 3844 है। जम्मू-कश्मीर में दो लोकसभा सीटों पर 33 उम्मीदवार मैदान में है। यहां मतदान केंद्रों की संख्या 3489 है। मुख्यपाटयां है पीडीपी, कांग्रेस और जेकेएनसी गठबंधन है। छत्तीसगढ़ में 1 निर्वाचन क्षेत्र में 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य दल भाजपा कांग्रेस और बसपा हैं। 11 अप्रैल को मतदान के लिए केंद्रों की संख्या 1878 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed