फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: EC submit report in Supreme Court on Modi Biopic

मोदी बायोपिक: चुनाव आयोग ने सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट में जमा कराई रिपोर्ट

Mon, 22 Apr 2019 11:46 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 22 Apr 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: EC submit report in Supreme Court on Modi Biopic
मोदी बायोपिक का एक पोस्टर (फाइल फोटो) - फोटो : social media

चुनाव आयोग ने सीलबंद लिफाफे में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में उच्चतम न्यायालय में जमा करवा दी है। इस मामले पर सुनवाई के लिए न्यायालय ने शुक्रवार 26 अप्रैल का दिन तय किया है और निर्देश दिया है कि रिपोर्ट को याचिकाकर्ता (फिल्म निर्माता) को दी जाए। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने मुख्य भूमिका निभाई है।

विज्ञापन


इससे पहले 20 अप्रैल को फिल्म की रिलीज रोकने को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारत निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा था। न्यायालय ने पूछा था कि आयोग ने किस प्रावधान के तहत फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई है। इससे निर्माताओं को होने वाले नुकसान की भरपाई कैसे की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका पर सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग के अधिवक्ता बीएन सिंह ने कोर्ट को बताया था कि आयोग ने लोकसभा चुनाव तक फिल्म की रिलीज पर रोक लगा रखी है। इस पर अदालत ने आयोग से जवाब मांगा। याची के अधिवक्ता सुनील यादव का कहना था कि निर्माताओं के नुकसान से अधिक जरूरी देश का लोकतंत्र है। चुनाव के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिमा मंडन करने वाली फिल्म की रिलीज रोकना सही कदम है।

अधिवक्ता का कहना था कि फिल्म में नरेंद्र मोदी का किरदार निभाने वाले अभिनेता विवेक ओबेराय भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। चुनाव आयोग ने 2012 में मायावती की मूर्तियों और हाथियों की मूर्तियों को ढंकवा दिया था। फिल्म नरेंद्र मोदी का चुनाव प्रचार करने के मकसद से बनाई गई है।


इसी बीच रविवार को विवेक ओबेरॉय फिल्म की रिलीज के लिए शिरडी के साईंबाबा के दर पर पूजा करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि उनकी फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनेता ने कहा, ‘हमने साईंबाबा से आर्शीवाद मांगा। हमारे समर्थक और प्रशंसक उत्सुकता के साथ इस फिल्म की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमने एक प्रेरणादायक कहानी पर फिल्म बनाई थी लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने हम पर हमला शुरू कर दिया। हमें उम्मीद है कि यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी।’ 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed