फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019 : Details of polling in prime states

लोकसभा चुनाव : केंद्र की राजनीति में खास स्थान रखने वाले इन राज्यों में कब-कब होगा मतदान

Sun, 10 Mar 2019 10:24 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 10 Mar 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 : Details of polling in prime states
- फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव की तिथियां नियत हो गई हैं। तारीखें घोषित होने के साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। सात चरणों में होने वाला लोकसभा चुनाव राजनेताओं के लिए अग्निपरीक्षा की तरह साबित होगा। केंद्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले राज्यों में मतदान कब-तब होगा, इसकी पूरी जानकारी हम आपके लिए लाए हैं।  

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होगा मतदान

उत्तर प्रदेश में चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। 11 अप्रैल को पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में मतदान होगा। 18 अप्रैल को दूसरे चरण में नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी में मत डाले जाएंगे। 23 अप्रैल को तीसरे चरण में शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिसरख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर में मतदान होगा। 6 मई को पांचवे चरण में धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा में चुनाव होगा। 

विज्ञापन


12 मई को छठे चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर,  लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर और भदोही में मतदान होगा। वहीं, 19 मई को सातवें और अंतिम चरण में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज में मतदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार की 40 सीटों पर सात चरणों में होगा मतदान

40 लोकसभा सीटों वाले राज्य बिहार में लोकसभा चुनाव सभी सातों चरण में संपन्न होंगे। यहां पहले चरण में 11 अप्रैल को चार सीटों पर, 18 अप्रैल को दूसरे चरण में पांच सीटों पर, 23 अप्रैल को तीसरे चरण में पांच सीटों पर, 29 अप्रैल को चौथे चरण में पांच सीटों पर, छह मई को पांचवे चरण में पांच सीटों पर, 12 मई को छठे चरण में आठ सीटों पर और 19 मई को सातवें और अंतिम चरण में आठ सीटों पर मतदान होगा। 

मध्य प्रदेश की 29 सीटों के लिए मतदान चार चरणों में

मध्य प्रदेश में लोकसभा की 29 सीटों के लिए मतदान चार चरणों में 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई एवं 19 मई को होगा। राज्य की 29 लोकसभा सीटों में से 29 अप्रैल को पहले चरण में 6 सीटों पर होंगे चुनाव होंगे, जिनमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा शामिल हैं। 6 मई को दूसरे चरण में सात सीटों पर चुनाव होंगे, इनमें टीकमगढ़, दमोह, सतना, होशंगाबाद, बैतूल, खजुराहो एवं रीवा शामिल हैं। 

12 मई को तीसरे चरण में 8 सीटों पर चुनाव होंगे, जिनमें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, भोपाल, सागर ,विदिशा एवं राजगढ़ शामिल हैं। 19 मई को चौथे चरण में 8 सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, इंदौर, धार, खरगौन और खंडवा शामिल हैं। छिंदवाड़ा विधानसभा सीट का उपचुनाव भी 29 अप्रैल को होगा। इन सभी सीटों की मतगणना 23 मई को होगी।

राजस्थान की 25 सीटों के लिए मतदान दो चरणों में

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों के लिए मतदान दो चरणों में होगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में भी आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है और प्रक्रिया पूरी होने तक अब सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों व नियुक्ति पर पूरी तरह रोक रहेगी। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 13 सीटों पर मतदान 29 अप्रैल को चौथे चरण में तथा 12 सीटों पर मतदान छह मई को पांचवें चरण में होगा।

29 अप्रैल को लोकसभा क्षेत्र टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में 29 अप्रैल को मतदान होगा। इस चरण की अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी होगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हो जाएगा। 9 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 12 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

छह मई के मतदान की अधिसूचना 10 अप्रैल को जारी होगी। इस चरण में 12 लोकसभा क्षेत्रों श्रीगंगानर, बीकानेर, चूरू, झुंझूनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर में छह मई को मतदान होगा।  

दिल्ली की सातों लोस सीटों पर 12 मई को मतदान

दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव छठे चरण के तहत 12 मई को होगा। यहां पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल, दूसरे का 18 अप्रैल, तीसरे का 23 अप्रैल, चौथे का 29 अप्रैल, पांचवें का छह मई, छठे का 12 मई और अंतिम यानी सातवें चरण का मतदान 19 मई को होगा। फिलहाल दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) द्वारा 18 जनवरी को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के मुताबिक, दिल्ली में 1.36 करोड़ मतदाता हैं।

उत्तराखंड

उत्तराखंड की सभी पांचों लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। 

हरियाणा

हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा। 

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

पंजाब

पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर 19 मई को सातवें चरण में होगा। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed