फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Defeat margin of 21 seats in 2014 was less than NOTA votes

2014 में 21 सीटों पर हार-जीत का अंतर नोटा से कम था

Fri, 05 Apr 2019 05:54 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 05 Apr 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Defeat margin of 21 seats in 2014 was less than NOTA votes
EVM
लोकसभा चुनाव 2014 में ‘नन ऑफ द अबव’ यानी उपरोक्त में से कोई नहीं (नोटा) ने कई सीटों पर हार-जीत का गणित बदल दिया। पिछली बार 21 सीटें ऐसी थीं, जहां नोटा में पड़े वोट हार-जीत के अंतर से ज्यादा थे। इन सीटों पर जीत का अंतर 36 से 1500 वोटों का रहा। जबकि इनमें से कई सीटें ऐसी थीं जहां, 10 से 44 हजार तक वोट नोटा को मिले। पिछले चुनाव में सबसे ज्यादा नोटा वोट वाली 13 सीटों का विश्लेषण-
विज्ञापन


नबरंगपुर (ओडिशा)
-हार का अंतर 2042
-नोटा में वोट 44408
बीजद प्रत्याशी बलभद्र माझी को 3,73,887 वोट, कांग्रेस के पीके माझी 3,71,845 वोट लेकर दूसरे नंबर पर। यहां सबसे ज्यादा लोगों ने नोटा दबाया।

कोरापुट (ओडिशा)
-हार का अंतर 19328
-नोटा में वोट33232
बीजेडी के झिना हिकाका को 3,95,109 वोट मिले, कांग्रेस के गिरधर गमांग 3,75,781 वोट लेकर दूसरे नंबर पर।

समस्तीपुर (बिहार)
-हार का अंतर 6872
-नोटा में वोट 29211

लोजपा के रामचंद्र पासवान 2,70,401 वोट लेकर जीते, कांग्रेस के डॉ. अशोक कुमार 2,63,529 दूसरे नंबर पर।

रायचूर (कर्नाटक)
-हार का अंतर 1499
-नोटा में वोट 13176

कांग्रेस के बीबी नायक ने 4,43,659 वोट हासिल कर 4,42,160 वोट पाए भाजपा के शिवानागौड़ा नायक को हराया। 

भागलपुर (बिहार)
-हार का अंतर 9485
-नोटा में वोट 11875

राजद के शैलेश कुमार 3,67,623 वोट पाकर जीते, दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के शाहनवाज हुसैन को 3,58,138 वोट।

रायगंज (प.बंगाल)
-हार का अंतर 1634
-नोटा में वोट 10929

माकपा प्रत्याशी मोहम्मद सलीम को 3,17,515 वोट मिले, दूसरे नंबर पर रहीं कांग्रेस की दीपा दासमुंशी को 3,15,881 वोट मिले।

चिकोड़ी (कर्नाटक)
-हार का अंतर 3002
-नोटा में वोट 10289

कांग्रेस के प्रकाश बबन्ना 4,74,373 वोट पाकर जीतीं, दूसरे नंबर पर भाजपा के केअरी विश्वनाथ 4,71,370 रहे।

महासमुंद (छत्तीसगढ़)
-हार का अंतर 1217
-नोटा में वोट 9955

भाजपा के चंदूलाल साहू 5,03,514 वोट पाकर जीते। उनके नाम के 11 प्रत्याशी थे। कांग्रेस के अजीत जोगी 5,02,297 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे।

कन्नूर  (केरल) 
-हार का अंतर 6566
-नोटा में वोट 7026

माकपा की पीके श्रीमथी टीचर को 4,27,622 वोट। दूसरे नंबर कांग्रेस के के. सुधाकरन को 4,21,056 वोट।

मिजोरम
-हार का अंतर 6154
-नोटा में वोट 6495

कांग्रेस के सीएल रुआला को 2,10,485 वोट, दूसरे रहे निर्दलीय रॉबर्ट रोमाविया को 204331 वोट मिले।

काकीनाड़ा (आंध्रप्रदेश)
-हार का अंतर 3431
-नोटा में वोट 4358

टीडीपी के छोटा नरसिम्हम को  5,14,402 वोट, दूसरे नंबर पर रहे वाईएसआर कांग्रेस के सी सुनिल को 5,10,971 वोट।

हिंगोली (महाराष्ट्र)
-हार का अंतर 1632
-नोटा में वोट 3107

कांग्रेस के आरएस सातव को 4,67,397 वोट, दूसरे नंबर पर रहे शिवसेना के एसबी वानखेड़े को 4,65,765 वोट।

लद्दाख (जम्मू कश्मीर)

-हार का अंतर 36
-नोटा में वोट 1207

भाजपा के थुपस्तान छवांग को 31,111 वोट, दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय गुलाम रजा को  31075 वोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed