{"_id":"5cc0f3d5bdec22143356f170","slug":"lok-sabha-election-2019-craze-is-not-only-in-politicians-but-also-in-the-common-citizens","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: मेरा प्रत्याशी हारा तो मेरी बाइक तेरी, जीता तो तेरी कार मेरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019: मेरा प्रत्याशी हारा तो मेरी बाइक तेरी, जीता तो तेरी कार मेरी
Thu, 25 Apr 2019 05:10 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उस्मानाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उस्मानाबाद
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 25 Apr 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी खुमार नेताओं ही नहीं, आम नागरिकों पर भी छा रहा है। ऐसा ही अनूठा मामला महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में देखने को मिला। यहां एक किसान और एक मोटर मैकेनिक के बीच शिवसेना और एनसीपी प्रत्याशियों की हार-जीत पर अपनी-अपनी गाड़ियां एक दूसरे को सौंप देने की शर्त लग चुकी है।
विज्ञापन
यही नहीं, इस शर्त को बाकायदा दोनों ने शपथ पत्र पर दर्ज भी कर लिया है। अगर एनसीपी प्रत्याशी राणा जगजीत सिन्हा पाटिल उस्मानाबाद से जीते तो शर्त लगाने वाले 35 साल के जीवन अमृतराव शिंदे अपनी बाइक हनुमंत पाराप्पा ननवरे को सौंप देंगे।
विज्ञापन
वहीं, अगर शिवसेना प्रत्याशी ओमप्रकाश राजेनिबालकर जीते तो ओमप्रकाश अपनी टाटा इंडिगो अमृतराव को सौंप देंगे। इसके लिए दोनों पक्षों को कोई मूल्य नहीं चुकाना होगा। शपथपत्र में साफ किया गया है कि इसे बिना किसी नशे में अपनी खुशी व रजामंदी से अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन