फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha election 2019: congress leader Roshan Baig said Join hands with NDA if need arises

कर्नाटक सरकार पर संकट के बीच कांग्रेस नेता बोले- मुझे राहुल गांधी के लिए बुरा लगता है

Tue, 21 May 2019 08:45 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 21 May 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: congress leader Roshan Baig said Join hands with NDA if need arises
रोशन बेग (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रोशन बेग ने कई ऐसे बयान दिए हैं जिससे कि उनकी  मुश्किल में आ सकती है। उन्होंने कर्नाटक में सरकार गिरने के लिए अपनी पार्टी के तीन नेताओं केसी वेणुगोपाल, सिद्धारमैया और दिनेश गुंडु राव को जिम्मेदार ठहराया। केवल इतना ही नहीं राज्य में केवल एक मुस्लिम को सीट देने पर उन्होंने कहा कि हमारा इस्तेमाल किया गया। 

विज्ञापन


रोशन बेग से जब पूछा गया कि क्या पोर्टफोलियो देने से पहले क्या कांग्रेस ने सोचा था तो उन्होंने कहा, 'पोर्टफोलियो बेचे गए थे। मैं इसके लिए कुमारस्वामी को जिम्मेदार कैसे ठहरा सकता हूं? उन्हें कार्यक्रम में आने की इजाजत नहीं थी। पहले दिन से सिद्धारमैया कह रहे हैं कि मैं मुख्यमंत्री बनने वाला हूं। आप सरकार बनाने के लिए उनके दरवाजे पर गए थे।'  बेग के बयान पर कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री जी परमेश्वर राव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'बेग का बयान उनकी निजी राय है। यह पार्टी की राय या मूल्यांकन नहीं है।'
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि क्या सरकार गिरने के लिए सिद्धारमैया जिम्मेदार होंगे तो उन्होंने कहा, 'केसी वेणुगोपाल विदूषक हैं। मुझे अपने नेता राहुल गांधीजी के लिए बुरा लगता है। वेणुगोपाल जैसे विदूषक, सिद्धारमैया का अभिमानी रवैया और गुंडू राव के फ्लॉप शो का यह नतीजा है। ईसाइयों को एक भी सीट नहीं दी गई और कर्नाटक में केवल मुस्लिमो को एक सीट दी गई। उन्हें नजरअंदाज किया गया। मैं इससे नाराज हूं। हमें इस्तेमाल किया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


इससे पहले सोमवार को बेग ने बंगलूरू में मीडिया को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल में पार्टी के खराब प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए और मुस्लिमों से अपील की कि यदि एनडीए सत्ता में वापस आती है तो वे परिस्थिति से समझौता करें।

उन्होंने कहा, 'यदि एनडीए सत्ता में वापसी करती है तो मेरी मुस्लिम भाइयों से विनम्र विनती है कि वह परिस्थिति से समझौता करना सीख लें।' जब उनसे पूछा गया कि क्या इसका मतलब यह है कि मुस्लिम भाजपा से हाथ मिला लें तो उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ती है तो जरूर क्योंकि कांग्रेस ने कर्नाटक में केवल एक मुस्लिम नेता को टिकट दिया है।

बेग ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा, 'यदि जरूरत पड़ती है तो मुस्लिमों को हाथ मिला लेना चाहिए। हमें एक पार्टी के प्रति वफादार नहीं रहना चाहिए। कर्नाटक में मुस्लिमों के साथ क्या हुआ? कांग्रेस ने केवल एक सीट दी है।' जब उनसे पूछा गया कि क्या वह आने वाले दिनों में कांग्रेस छोड़ने का फैसला लेंगे तो उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह ऐसा करेंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा, 'यदि जरूरत पड़ती है तो मैं ऐसा करूंगा क्योंकि मुस्लिम अपमान के साथ किसी पार्टी में नहीं रह सकता है। हम अपनी जिंदगी सम्मान और गरिमा के साथ जीते हैं। जहां हमें इज्जत नहीं मिलती, हम वहीं नहीं रहना चाहते। यदि कोई हमें प्यार और अपनेपन से बिठाता है तो हम वहां बैठ जाते हैं।' 

जब उनसे पूछा गया कि कर्नाटक में मुस्लिमों की वर्तमान परिस्थिति के लिए वह किसे दोषी मानते हैं तो बेग ने कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव पर फ्लॉप चुनाव अभियान कराने का आरोप लगाया। उन्होंने सिद्धारमैया पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के जो नेता आसमान में उड़ रहे हैं उन्हें जमीनी हकीकत देखनी चाहिए।


बेग का कहना है कि वह एग्जिट पोल के नतीजों से हैरान नहीं हैं क्योंकि उन्हें शुरुआत से ही पता था कि कांग्रेस को अच्छे नंबर नहीं मिलेंगे। इसकी वजह है पार्टी के लिए हुआ फ्लॉप चुनाव प्रचार अभियान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed