फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Complaint against Sam Pitroda for his statement regarding Sikh massacre

1984 सिख दंगा : 'जो हुआ सो हुआ' वाले बयान पर सैम पित्रोदा के खिलाफ प्रदर्शन, मामला दर्ज

Fri, 10 May 2019 02:30 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 10 May 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Complaint against Sam Pitroda for his statement regarding Sikh massacre
सैम पित्रोदा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

1984 में हुए सिख दंगों पर बयान देना कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा को भारी पड़ गया है। जहां भाजपा ने उनके बयान की निंदा की है। वहीं अब उनके खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। पित्रोदा के खिलाफ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में भाजपा के तेजिंदर सिंह बग्गा ने मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में उनका कहना है कि कांग्रेस नेता के बयान ने हमारे सिख भाइयों और बहनों की भावनाओं का अपमान और उन्हें आहत किया है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर से बाहर भाजपा ने पित्रोदा के बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन




गुरुवार को पित्रोदा ने 1984 दंगे के मुद्दे पर कहा था- अब क्या है 84 का? आपने (मोदी) क्या किया है पांच साल में, उसकी बात करिए। 84 में हुआ तो हुआ, आपने क्या किया? आपको रोजगार पैदा करने के लिए वोट दिया गया था, 200 स्मार्ट सिटी बनाने के लिए वोट मिले थेष आपने वो भी नहीं किया। उनके इस बयान ने भाजपा को कांग्रेस पर हमला करने का एक नया हथियार दे दिया।
विज्ञापन


अपने बयान पर हुए राजनीतिक घमासान को लेकर उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनके साक्षात्कार में से 'तीन शब्द' निकाल कर गलत तरीके से पेश कर दिए गए। शुक्रवार की सुबह उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर अपने बयान का बचाव किया। कहा कि मैं अपने सिख भाइयों-बहनों का दर्द समझता हूं। मैं समझता हूं कि 1984 में उन्हें काफी दर्द झेलना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा मेरे तीन शब्द को गलत तरीके से पेश कर वास्तविकता से दूर भाग रही है और हमें बांटकर अपनी नाकामियां छिपा रही है। दुखद है कि उनके पास बताने को कुछ भी सकारात्मक नहीं है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी और राहुल गांधी ने कभी भी किसी जाति-पंथ के आधार पर लोगों को बांटकर टारगेट नहीं किया है। ऐसा करना भाजपा के नेताओं की आदत रही है, क्योंकि वह अपनी परफॉर्मेंस पर, देश को आगे ले जाने के लिए अपने विजन पर बात ही नहीं कर सकते।


वहीं शुक्रवार को  हरियाणा के रोहतक में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैम पित्रोदा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, 'सैम पित्रोदा गांधी परिवार के सबसे बड़े राजदार हैं। कांग्रेस के लिए जीवन का कोई मूल्य नहीं है। 1984 के कत्लेआम पर कांग्रेस कह रही है कि हुआ तो हुआ। इस दंगे में कांग्रेस के नेताओं पर दंगे में शामिल होने और साजिश रचने का आरोप लगा। आज कह रही है जो हुआ सो हुआ। पित्रोदा राहुल के गुरु हैं। दिल्ली में 2800 सिखों की हत्या हुई। कल बोले गए तीन शब्द कांग्रेस का चरित्र हैं, कांग्रेस की मानसिकता है, कांग्रेस के इरादे हैं। वो शब्द थे- हुआ सो हुआ।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed