फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: BSP has biggest bank balance among all parties, BJP occupied fifth position

भाजपा नहीं बसपा के पास सबसे ज्यादा बैंक बैलेंस, सबसे अमीर पार्टियों में सपा दूसरे नंबर पर

Mon, 15 Apr 2019 10:05 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 15 Apr 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: BSP has biggest bank balance among all parties, BJP occupied fifth position
बसपा बैंक बैलेंस में बाकी पार्टियों के मुकाबले टॉप पर है

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पास सभी पार्टियों की तुलना में सबसे ज्यादा बैंक बैलेंस हैं। यह जानकारी आधिकारिक रिकॉर्ड से मिली है। बसपा ने 25 फरवरी को चुनाव आयोग को जो व्यय (एक्सपेंडीचर) रिपोर्ट सौंपी है उसके अनुसार उसके दिल्ली एनसीआर स्थित आठ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक खातों में 669 करोड़ रुपये जमा हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी लगभग खाली हाथ रही थी।

विज्ञापन


बसपा ने घोषित किया है कि उसके पास 95.54 लाख रुपये नकद हैं। यह व्यय रिपोर्ट पार्टियों की घोषित आय के आधार पर है। बसपा की सहयोगी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) दूसरे स्थान पर आती है। उसके बैंक खातों में 471 करोड़ रुपये जमा हैं। पिछले साल मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी की बैंक में जमा राशि 11 करोड़ रुपये घट गई।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस तीसरे स्थान पर है। उसके बैंक खातों में 196 करोड़ रुपये हैं। हालांकि यह जानकारी पिछले साल दो नवंबर को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के समापन के बाद आयोग को दी गई जानकारी पर आधारित है। पार्टी ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिली जीत के बाद अपने बैंक खातों में मौजूद नकदी को अपडेट नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे नंबर पर मौजूद तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के बैंक खातों में मौजूद राशि 107 करोड़ रुपये है। भाजपा पांचवें स्थान पर है। पार्टी के बैंक खातों में 82 करोड़ रुपये हैं। भाजपा ने दावा किया है कि उसने 2017-18 में कमाए गए 1027 करोड़ के चंदे में से 758 करोड़ खर्च कर दिए जो कि किसी भी पार्टी द्वारा खर्च की गई सबसे अधिक राशि है।


सपा का कहना है कि उसके 11 करोड़ रुपये नंवबर-दिसंबर महीने में चार राज्यों में हुए चुनाव के दौरान खर्च हो गए। वहीं बसपा का कहना है कि उसने विधानसभा चुनाव के दौरान 24 करोड़ रुपये जुटाए। जिसकी वजह से उसके बैंक खातों में मौजूद राशि 665 करोड़ से 670 करोड़ रुपये हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed