फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP manifesto vs congress manifesto for chunav

भाजपा के 'संकल्प पत्र' में कांग्रेस के घोषणापत्र के इन वादों का जवाब

Mon, 08 Apr 2019 04:26 PM IST
kapil sharma चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: kapil sharma Updated Mon, 08 Apr 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
BJP manifesto vs congress manifesto for chunav
घोषणापत्र 2019: भाजपा बनाम कांग्रेस
भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने अपने 'संकल्प पत्र' में कांग्रेस के घोषणापत्र के कई वादों का जवाब दिया। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 35 ए को खत्म करने की प्रतिबद्धता जताई। पार्टी ने अनुच्छेद 370 को लेकर भी अपना दृष्टिकोण स्पष्ट किया है। पार्टी ने घोषणापत्र में लिखा है कि हम जनसंघ के समय से ही अनुच्छेद 370 को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा राम मंदिर के लिए सभी संभावनाओं को तलाश करेगी। सिटिजनशिप बिल को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक लाख रुपए तक क्रेडिट कार्ड पर लिए जाने वाले लोन पर कोई ब्याज नहीं लगेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस vs भाजपा: गरीब एवं किसान
भाजपा ने अपने घोषणापत्र में देशभर के किसानों को 6 हजार रुपए सालाना देने का वादा किया है। पार्टी ने 60 साल की उम्र वाले सभी किसानों को पेंशन की सुविधा देने का एलान किया है। जबकि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में गरीबों को सालाना 72 हजार रुपए देने का वादा किया था।

कांग्रेस vs भाजपा: सिटिजन बिल
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए नागरिक संशोधन बिल को बरकरार रखने का वादा किया है। जबकि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा था कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो पूर्वोत्तर राज्यों के लिए नागरिकता संशोधन विधेयक को वापस लिया जाएगा।

 

कांग्रेस vs भाजपा: अनुच्छेद 370
भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने की बात कही है। जबकि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में अनुच्छेद 370 को लेकर यथास्थिति बरकरार रखने की बात कही थी।
 
भाजपा का कहना है कि राष्ट्रीय व्यापार आयोग का गठन किया जाएगा। छोटे दुकानदारों को भी पेंशन की सुविधा दी जाएगी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणापत्र को लेकर कहा कि पांच साल तक एक लाख रुपए के कृषि लोन पर कोई ब्याज नहीं लगेगा। मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग एवं लॉ कॉलेज में सीटों को बढ़ाया जाएगा।

2022 तक सभी रेलवे पटरियों का विद्धुतीकरण का वादा
राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी 2022 तक सभी रेलवे पटरियों का विद्धुतीकरण करण करेगी। 75 मेडिकल कॉलेज एवं विश्वविद्यालय खोले जाएंगे। 1400 लोगों पर एक डॉक्टर का अनुपात बनाएंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि डिजिटल लेन-देने को बढ़ावा दिया जाएगा। 5 किलोमीटर की दूरी के अंदर बैकिंग की सुविधा दी जाएगी।
 

तीन तलाक के लिए कानून लाने का वादा
राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा तीन तलाक के खिलाफ कानून लगाएगी। गौरतलब है कि अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने तीन तलाक पर चुप्पी साधी थी। भाजपा ने एक बार फिर जनता से तीन तलाक पर कानून लाने का वादा किया है। पार्टी पहले से ही तीन तलाक के खिलाफ आक्रमक रही है।

कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में किए थे ये बड़े वादे ?
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में गरीबों को साल में 72 हजार रुपए देने का वादा किया था। पार्टी ने इसे न्याय (प्रस्तावित न्यूनतम आय योजना) बताया। यानी की अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो हर महीने गरीबों को 6 हजार रुपए देगी। पार्टी ने इस स्कीम को 'गरीबी पर वार, हर साल 72 हजार' के नारे के तौर पर पेश किया था। कांग्रेस ने घोषणापत्र में 22 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था।
 

पार्टी ने 10 लाख लोगों को ग्राम पंचायतों में रोजगार देने का वादा किया था। मनरेगा में काम के दिनों को 100 से बढ़ाकर 150 करने की घोषणा भी की थी। कांग्रेस ने अपने 2019 के मेनीफेस्टो में कहा था कि अगर वह सत्ता में आई तो किसानों के लिए अलग से बजट जारी करेगी। किसानों का कर्ज न चुका पाने को अपराध की श्रेणा से बाहर किया जाएगा। जीडीपी का 6 फीसदी हिस्सा शिक्षा पर खर्च किया जाएगा।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में दावा किया है कि उसकी सरकार बनी तो अनुच्छेद 370 को बदले का कोई प्रयास नहीं किया जाएगा।  इस मेनिफेस्टो को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जारी किया था। पार्टी ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए नागरिकता संसोधन विधेयक को भी सत्ता में आने के बाद वापस लेने की बात कही थी। इसके अलावा कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद भारतीय दंड संहिता की अनुच्छेद 124ए (जो की देशद्रोह के अपराध को परिभाषित करती है) को खत्म करने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed